भारत ने जीता एशिया कप फाइनल लेकिन पाकिस्तान को हुआ बड़ा फायदा; नंबर-1 ODI टीम बनी

रविवार को कोलंबो में एशिया कप 2023 फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने मोहम्मद सिराज के शानदार 6-विकेट हॉल की मदद से श्रीलंका को 10 विकेट से हराया.

Published date india.com Updated: September 18, 2023 12:34 AM IST
Rohit Sharma with Hardik Pandya and Babar Azam on the sidelines as rain stops play
कैंडी, 02 सितंबर (एएनआई): भारत के कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी हार्दिक पंड्या और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ। (एएनआई फोटो)

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत हासिल कर आठवीं बार एशिया कप खिताब अपने नाम किया लेकिन टीम इंडिया की इस उपलब्धि का फायदा पड़ोसी पाकिस्तान को हुआ. जिन्होंने ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में एक बार फिर नंबर-1 का स्पॉट हासिल कर लिया है.

Also read: बांग्लादेश के खिलाफ Asia Cup मैच हारकर भारत ने गंवाया तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

श्रीलंका के खिलाफ अपने नॉकआउट मैच में हारकर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तान टीम को भारतीय टीम की जीत के साथ साथ ऑस्ट्रेलिया की हार से भी फायदा हुआ जो जोहान्सबर्ग में खेले गए वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 रन से हारी.

आईसीसी वनडे रैंकिंग का हाल

दरअसल रविवार से पहले आईसीसी वनडे रैंकिंग का हाल कुछ ऐसा था- ऑस्ट्रेलिया 115.259 के रेटिंग के साथ नंबर एक और पाकिस्तान 114.889 की रेटिंग के साथ नंबर 2 पर थी जबकि भारतीय टीम 114 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर थी.

Hardik Pandya and teammates celebrate a dismissal

कोलंबो, 17 सितंबर (एएनआई): भारत के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या और टीम के साथी रविवार को कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल मैच के दौरान आउट होने का जश्न मनाते हुए। (एएनआई फोटो)

टीम इंडिया के एशिया कप फाइनल में जीतने और ऑस्ट्रेलिया के जोहान्सबर्ग फाइनल वनडे हारने के बाद कंगारू टीम ने अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया और पाकिस्तान ने एक बार फिर वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम की.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम 115 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है, जबकि भारत समान रेटिंह होने के बावजूद दूसरे नंबर पर है. जबकि ऑस्ट्रेलिया 113 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर आ पहुंचा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से जीत हासिल कर दक्षिण अफ्रीका 106 की रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है.

ICC ODI Rankings Points table:

नंबर टीम मैच प्वाइंट रेटिंग
1 पाकिस्तान 27 3,102 115
2 भारत 41 4,701 115
3 ऑस्ट्रेलिया 28 3,166 113
4 दक्षिण अफ्रीका 24 2,551 106
5 इंग्लैंड 28 2,942 105
6 न्यूजीलैंड 31 3,110 100
7 बांग्लादेश 33 3,107 94
8 श्रीलंका 38 3,512 92
9 अफगानिस्तान 21 1,687 80

बता दें कि टेस्ट और टी20 फॉर्मेट में नबंर एक पर काबिज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम इंडिया के पास वनडे में पहला स्थान हासिल कर एक साथ तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ बनने का सुनहरा मौका था लेकिन शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में मिली 6 रन की हार ने भारत से ये मौका छीन लिया.

टीम इंडिया के पास अब भी नंबर-1 बनने का मौका

हालांकि टीम इंडिया के पास विश्व कप से पहले वनडे रैंकिंग में नंबर-1 की रैंकिंग हासिल करने का मौका है. चूंकि भारत को 22-27 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. अगर टीम इंडिया इस सीरीज में 3-0 या 2-1 से जीत जाती है तो वनडे रैंकिंग में पहला स्पॉट हासिल करना मुमकिन होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.