
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नई दिल्ली: टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स वाइफ धनश्री से तलाक लेने के बाद सार्वजनिक रूप से अब ही नजर आते हैं. वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. इस बीच, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फनी वीडियो में एकसाथ नजर आ रहे हैं. युजवेंद्र और शिखर- दोनों एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील बनाकर चर्चा में हैं.
चहल और शिखर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धवन और चहल शादी से जुड़ी बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शिखर वीडियो में बॉलीवुड के एक मशहूर डायलॉग को कॉपी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. धवन और चहल की नई रील में क्लासिक बॉलीवुड हास्य का तड़का लगा है जिसे देख फैंस हंसने को मजबूर हैं.
वायरल वीडियो में, धवन चहल को उनकी ‘तीसरी मां’ से मिलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसका किरदार सोफी शाइन ने निभाया है. अपने चंचल व्यक्तित्व के अनुरूप, धवन ने अमरीश पुरी का मशहूर डायलॉग, ‘तेरी भी शादी करा देंगे,’ मजाकिया अंदाज में बोला.
इस डायलॉग के बाद चहल का रिएक्शन अजीब है. चहल ने बेहद शर्मीली और मासूम प्रतिक्रिया दी है. वीडियो में कॉमेडी के साथ-साथ धवन और चहल के बीच की मजबूत दोस्ती भी दिखती है.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ” एक बार फिर दूल्हा बनने का मन है बेटा…तू रुक जा थोड़ा.” रील में धवन की शरारत और चहल की मासूमियत को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
रील शेयर किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. फैंस रील को लाइक कर रहे हैं, कमेंट कर रहे हैं, और शेयर कर रहे हैं. प्रशंसकों ने दोनों की स्वाभाविक कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की है. फैंस का कहना है कि धवन और चहल अपना कॉमेडी शो भी कर सकते हैं.
शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. चहल भी सोशल मीडिया पर मजाकिया वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं. उनके वीडियो भी फैंस काफी पसंद करते हैं. शिखर धवन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. चहल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास तो नहीं लिया, लेकिन वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. हालांकि, वह आईपीएल में नजर आते हैं। चहल आईपीएल में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.