इंग्लैंड के कप्तान बटलर का दावा, फिर से दुनिया की टॉप टीम बनने पर काम करेंगे

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी खराब रहा. इंग्लिश टीम सेमीफाइनल की रेस से बहुत जल्दी बाहर हो गई.

Published date india.com Published: November 12, 2023 10:58 AM IST
Jos Buttler
PIC- ICC

कोलकाता। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम में आमूल चूल बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए शनिवार को यहां कहा कि उनका लक्ष्य फिर से दुनिया की शीर्ष टीम बनना होगा.

इंग्लैंड ने यहां पाकिस्तान को अपने अंतिम लीग मैच में 93 रन से हराकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने के साथ 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 337 रन का मजबूत स्कोर बनाया. पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 43.3 ओवर में 244 रन बनाकर आउट हो गई.

बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘‘जीत के साथ अंत करना अच्छा लगा. कुल मिलाकर यह विश्व कप हमारे लिए निराशाजनक रहा लेकिन अंतिम मैच में हमने अपनी वास्तविक क्षमता दिखाई. ’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि 2015 की तरह इस बार हमारी योजना में आमूल चूल बदलाव होगा. कुछ चीजें हैं जिन्हें बदलने और कुछ नया करने की जरूरत है. इसका मतलब यह नहीं है कि बहुत बदलाव होगा लेकिन हमें फिर से शीर्ष टीम बनने के लिए काम करना होगा.’’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.