'भारत वाले बिना बेईमानी के नहीं जीत सकते...' जिसके दर पर जिंदगी की भीख मांगने आया था उसी पर वसीम अकरम ने लगाया चीटिंग के आरोप

Wasim Akram News: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम पर बेईमानी करने का आरोप लगाया है.

Published date india.com Published: September 22, 2025 4:30 PM IST
Wasim Akram, India vs Pakistan, Asia Cup 2025, Fakhar Zaman, Cricket News,

दुबई: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं. भारत ने टूर्नामेंट के 17वें एडिशन में पाकिस्तान को लीग स्टेज में भी मात दी थी.

भारत के हाथों लगातार दो शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी तिलमिला उठे हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम पर बेईमानी करने का आरोप लगाया है.

पाकिस्तान के लिए 900 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट ले चुके अकरम ने मैच में फखर जमां (Fakhar Zaman) को आउट देने के फैसले पर सवाल खड़े किए. पारी की शुरुआत करने आए फखर जमां ने तेज शुरुआत की. लेकिन वो अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 15 रन बनाकर आउट हो गए. जमां ने अपनी पारी में नौ गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए.

IND vs PAK, Asia Cup 2025: फाइनल में फिर हो सकती है भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानिए क्या है समीकरण

दरअसल, मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फखर जमां को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करा दिया. पाकिस्तान और उसके खिलाड़ी इसके कैच से संतुष्ट नहीं थे और उनका मानना था कि ये नॉटआउट है. लेकिन थर्ड अंपायर ने फखर जमां को आउट करार दिया. पाकिस्तानियों का मानना है कि गेंद जमीन पर गिरने के बाद सैमसन के हाथों में पहुंची थी. यही वजह है कि लोग जमां के आउट देने के तरीके से नाखुश हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अकरम भी इस कैच से नाखुश दिखे. उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि जब कोई साइड एंगल उपलब्ध न हो, तो बानल्लेबाज को संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए. वे बिना चीटिंग के कभी नहीं जीत सकते हैं.

Watch Video- लाइव टीवी पर Asia Cup India vs Pak मैच में पाकिस्तानी पैनलिस्ट की गंदी हरकत, गोली मारने की बात कही

आपको बता दें कि अकरम ने अपनी लाइफ दो शादियां की है. अकरम की पहली पत्नी हुमा मुफ्ती थीं, जिनसे उनके दो बेटे हैं. हुमा की 2009 में चेन्नई में निधन हो गया था. दरअसल, उस समय हुमा की हालत खराब थी और उन्हें उन्हें एयर एम्बुलेंस से ईलाज के लिए सिंगापुर ले जाया जा रहा था.

लेकिन हालात बिगड़ने के कारण अकरम ने एयर एम्बुलेंस की चेन्नई में एमरजेंसी लैंडिंग की गुहार लगाई और उनके एम्बुलेंस को चेन्नई में एमरजेंसी लैंडिंग करनी की इजाजत दी गई. इसके बाद उनकी पत्नी को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उनका निधन हो गया. अकरम ने इसके बाद 2013 में ऑस्ट्रेलियाई शनीरा थॉमसन से दूसरी शादी की, और इस जोड़े की एक बेटी, आयला सबीन रोज़ अकरम है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.