This Is My Ground This Is My Home Says Kl Rahul Makes A Big Statement After Leading Delhi Capitals To A Win Over Royal Challengers Bengaluru In Ipl 2025 Match
'यह मेरा मैदान है, मेरा शहर है ...', दिल्ली को दमदार जीत दिलाने वाले KL Rahul ने बेंगलुरु में भरी हुंकार
KL Rahul makes a big statement: जीत के लिये 164 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत तक पहुंचाया.
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 93 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से जीत दिलाने वाले केएल राहुल ने कहा कि विकेट पेचीदा था लेकिन 20 ओवर विकेटकीपिंग करने से उन्हें बल्लेबाजी में मदद मिली.
दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करते हुए RCB को 7 विकेट पर 163 रन पर रोक दिया और फिर 13 गेंद बाकी रहते 4 विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की. जीत के लिये 164 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत तक पहुंचाया.
राहुल ने मैच के बाद कहा , ” यह पेचीदा विकेट थी लेकिन 20 ओवर तक विकेट के पीछे रहने से मुझे इसे समझने में मदद मिली. मुझे पता था कि कौन से शॉट्स खेलने हैं और मैं अच्छी शुरूआत करना चाहता था. इस तरह के विकेट पर मुझे पता था कि कहां खेलना है.”
विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ” अगर बड़ा छक्का लगाना है तो कहां लगाना है. विकेटकीपिंग से मुझे पता चल रहा था कि बल्लेबाज कहां आउट हो रहे हैं और कहां छक्के लगा रहे हैं. किस्मत ने भी साथ दिया कि मेरा कैच छूटा.”
उन्होंने कहा , ” यह मेरा मैदान है. मेरा शहर है और मुझे इसके बारे में दूसरों से ज्यादा पता है. मैं अलग अलग तरह के विकेटों पर ढलने की कोशिश करता हूं. मैं अभ्यास में प्रयोग करता हूं. कई बार आउट हो जाता हूं लेकिन इससे मुझे पता चलता है कि कहां एक रन मिलेगा और कहां छह.”
राहुल ने 53 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 111 रन बनाए. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी की. स्टब्स 38 रन बनाकर नाबाद रहे. राहुल को यश दयाल की गेंद पर रजत पाटीदार ने उस समय जीवनदान दिया जब उन्होंने पांच ही रन बनाये थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.