Tilak Varma Thanks India Captain Rohit Sharma After Getting Picked For Asia Cup Squad
VIDEO: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुने गए Tilak Varma का आया रिएक्शन, कहा- बहुत दुखी था जब...
Tilak Varma on Asia Cup Squad: एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद तिलक का पहला रिएक्शन सामने आया है. तिलक ने यहां तक पहुंचने में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के योगदान के बारे में बात की.
अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति ने आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. 17 सदस्यीय में कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम युवा तिलक वर्मा (Tilak Varma) का है. तिलक को आईपीएल और वेस्टइंडीज दौरे पर उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली है. एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद तिलक का पहला रिएक्शन सामने आया है.
तिलक ने यहां तक पहुंचने में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के योगदान के बारे में बात की. तिलक आईपीएल में रोहित शर्मा की कप्तानी में मु्ंबई इंडियंस में खेलते हैं. आईपीएल के दौरान एक घटना का जिक्र करते हुए वर्मा ने कहा कि कैसे पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी के खिलाफ आउट होने के बाद रोहित ने उनका सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद रोहित ने उन्हें खुद को साबित करने की सलाह दी और यह काम कर गया.
20 साल के युवा बल्लेबाज ने BCCI.TV पर बात करते हुए कहा, ” रोहित भैया ने हमेशा मेरा सपोर्ट किया. यहां तक कि आईपीएल में भी जब मैं पहली बार आया था, तो वह मेरा समर्थन करते थे और कहते थे कि दबाव मत लो, अगर तुम्हें कोई मदद चाहिए तो तुम मुझे कभी भी कॉल या टेक्स्ट कर सकते हो. जब मैं पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ आउट हुआ तो मैं बहुत दुखी था, तब रोहित भैया ने मुझसे बात की, इससे मुझे खुद को साबित करने में मदद मिली.”
तिलक ने इस महीने की शुरुआत में वेस्टइंडीज दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह भारत के लिए अब तक सात टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 34.80 की औसत और 138.09 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए हैं. उन्होंने साथ ही एक विकेट भी लिया. तिलक अब एशिया कप में अपने वनडे करियर का आगाज कर सकता है. वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.
बीसीसीआई ने एशिया कप 2023 के लिए जिस भारतीय टीम का चयन किया है, उसमें सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का दबदबा है. आईपीएल की 10 टीमों में से सबसे ज्यादा मुंबई इंडियंस की टीम से ही खिलाड़ियों को चुना गया है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दो ऐसी टीमें हैं, जिनसे एक भी खिलाड़ी को एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड में नहीं चुना गया है.
एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (रिजर्व).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.