By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Tim Paine To Coach Australias Prime Ministers Xi Against India In Tour Match
टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच के लिए टिम पेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐलान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिन पेन को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उनको ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के हे़ड कोच बनाया गया है.
पूर्व कप्तान टिम पेन इस महीने के अंत में भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के कोच होंगे. पेन भारत के पिछले दो दौरों के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे. जिसमें मेहमान टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से समान अंतर से जीत दर्ज की थी.
टिम पेन ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट, 35 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पेन ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में 2020-21 सीरीज के अंतिम टेस्ट में खेला था. जिसमें मेजबान टीम गाबा में तीन विकेट से हार गई थी.
पेन मार्च 2023 में अपने अंतिम प्रथम श्रेणी मैच में तस्मानिया के लिए खेले थे और बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच के रूप में भी शामिल रहे हैं. ‘क्रिकेट एसीटी’ ने पेन के हवाले से कहा कि मुझे लगता है कि मेरे जैसे युवा कोच के लिए टीम का नेतृत्व करने का कोई भी मौका एक शानदार अवसर होता.
इसलिए मैं इसके लिए उत्सुक हूं. मैं ऑस्ट्रेलिया के कुछ सबसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं. इसलिए यह मजेदार होगा.पेन ने आगे कहा कि वे (भारत) अपने कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे और उनके पास दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं.
Cricket Australia is pleased to announce the Prime Minister’s XI coaches ahead of its clash against India later this month.
Former Australian Test captain Tim Paine has been named as head coach, with @CricketACT coaches Erin Osborne and Justin McNally named as assistant coaches. pic.twitter.com/zTEvXurGWK
— Cricket Australia (@CricketAus) November 8, 2024
भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए इस दौरे पर पांच टेस्ट खेलेगा और दो दिवसीय अभ्यास मैच गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट के लिए अभ्यास होगा. इस दौरे पर दूसरा टेस्ट गुलाबी गेंद से छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड में खेला जाएगा. बॉर्डर – गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा.
(एजेंसी: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें