By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Totally Different To What We Expected Kl Rahul Reacts After Win Against South Africa In 1st Odi Match
IND VS SA: केएल राहुल ने जीत के बाद किया खुलासा, मैच के लिए बनाया था यह प्लान, मगर...
साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 116 रन पर ढेर हो गई, भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस जीत में अर्शदीप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई.
जोहानिसबर्ग. भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. रविवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुई 116 रन पर ढेर हो गई, भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारतीय टीम की इस जीत में अर्शदीप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई और उन्होंने पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अर्शदीप के अलावा आवेश खान ने चार विकेट लिए. भारत की इस जीत के बाद कप्तान केएल राहुल ने पहले वनडे मैच में बनाए गए प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है. राहुल ने इस जीत के बाद तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है.
हम जल्दी से जल्दी स्पिनरों को मौका देना चाहते थे, मगर…
भारतीय कप्तान केएल राहुल ने कहा कि कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका में मेरी पहली जीत है. इस जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमारा प्लान था कि हम जल्दी से जल्दी स्पिनरों को मौका देंगे और इस विकेट का फायदा लेंगे लेकिन तेज गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की. भारतीय कप्तान ने कहा, पिछले दो सालों में काफी ज्यादा क्रिकेट खेले जा रहे हैं, इसी कारण से टीमों में काफी बदलाव होता रहता है, हालांकि इससे युवाओं को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलता है.
Bowlers on fire, happiness on point! 🔥😁 @klrahul is one delighted captain after #TeamIndia‘s dominating win in the 1st ODI! 💪🏻
Tune-in to the 2nd #SAvIND ODI
DEC 19, 3:30 PM | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/vU79xAEG8o— Star Sports (@StarSportsIndia) December 17, 2023
क्या रहा मैच का हाल ?
वांडरर्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह और आवेश खान की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. अर्शदीप सिंह को पांच विकेट मिले, वहीं आवेश खान ने चार विकेट चटकाए. एक विकेट कुलदीप यादव के नाम रहा. भारत के सामने जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य था, भारत ने साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से 16.4 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. डेब्यू मैच खेल रहे साई सुदर्शन 55 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं श्रेयस अय्यर ने 52 रन की पारी खेली. अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें