By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Tournament Purely Set Up For India Icc Should Be A Little Fairer Vaughan
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान आईसीसी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत के हिसाब से बनाया गया
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने आईसीसी और बीसीसीआई पर बड़ा आरोप लगाया है. वॉन ने आरोप लगाया की ये पूरा टूर्नामेंट भारत के हिसाब से बनाया गया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल खेला जाना है. उससे पहले ही भारत के ऊपर आरोपों की बारिश हो गई है. भारतीय टीम ने इस विश्वकप में अपने सारे मुकाबलें जीते है और सेमीफाइनल में जगह बनाई है.
वही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मौजूदा टी20 विश्व कप पूरी तरह से भारत के हिसाब से बनाया गया है.ऐसा आरोप इसलिए लगया जा रहा क्योंकि बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वही इंग्लैंड की टीम को बिना मुकाबलें खेले ही वो टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएगी.
क्या बोले माइकल वॉन
यह उनका टूर्नामेंट है, क्या ऐसा नहीं है? सचमुच ऐसा ही है. आप जानते हैं की भारत जब चाहें तब खेल सकती हैं, उन्हें पता है कि उनका सेमीफाइनल कहां है.वे हर मैच सुबह खेलते हैं ताकि रात में भारत में लोग टीवी पर उन्हें देख सकें.
मुझे मालूम है कि पैसा क्रिकेट की दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है और मुझे द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में भी यह बात समझ में आती है.
लेकिन जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो आईसीसी को सभी के प्रति थोड़ा निष्पक्ष होना चाहिए.जब आप विश्व कप में खेलते हैं तो इस टूर्नामेंट में किसी एक टीम के प्रति सहानुभूति या किसी भी तरह का झुकाव नहीं हो सकता है. पर यह टूर्नामेंट पूरी तरह से भारत के लिए तैयार किया गया है. बहुत सरल बात है.
रिर्जव डे ना होने पर खड़े हो रहे है सवाल
वॉन ने साथ ही इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए ‘रिजर्व डे’ नहीं होने पर सवाल भी उठाये. उन्होंने कहा, ‘‘रिजर्व डे क्यों नहीं है? मैं टूर्नामेंट के नियमों और दिशानिर्देशों के बारे में पढ़ रहा था. इसमें वास्तव में भारत के बारे में लिखा है. नियमों की पुस्तिका में भारतीय टीम के बारे में टिप्पणी हैं जो मुझे लगता है कि द्विपक्षीय मैचों में होती है विश्व कप में नहीं.
Also Read:
-
वैभव सूर्यवंशी की लगने वाली है लॉटरी! तूफानी बल्लेबाजी के बाद क्या BCCI लेगा यह बड़ा फैसला?
-
IND vs ENG: वो 5 फैक्टर, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत- अक्षर के कैच, संजू की बैटिंग और...
-
T20 World Cup 2026: जैकब बेथल के तूफानी शतक के बावजूद भारत से हारा इंग्लैंड, रविवार को न्यूजीलैंड से फाइनल
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें