ODI World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, Travis Head टूर्नामेंट के पहले हाफ से बाहर

Travis Head Injury Updates: ट्रेविस हेड साउथ अफ्रीका (AUS vs SA) के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोटिल हो गए. उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है, जिससे उबरन में उन्हें एक महीने का समय चाहिए होगा.

Published date india.com Updated: September 18, 2023 12:35 PM IST
Travis Head ODI
ट्रेविस हेड, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज @Twitter

Travis Head Injury Latest Updates: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की शुरुआत में अब करीब 2 सप्ताह ही बचे हैं और इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है. उसके इनफॉर्म बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) चोटिल होकर टूर्नामेंट के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं. हेड साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थे, जिसके चौथे मैच में उनकी उंगली में चोट लग गई. उनकी उंगली में फ्रैक्चर है, जिससे उबरने में उन्हें करीब एक महीने का समय लगेगा. ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड (Andrew McDonald) ने इसकी पुष्टि की.

इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि हेड सोमवार को अपने देश लौटेंगे और यहां जाकर अपनी चोट का इलाज करवाएंगे. वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर होगी, जहां उसे 22 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. हेड भी इस सीरीज का हिस्सा थे लेकिन अब वह इसमें भाग नहीं ले पाएंगे. तीन मैचों की यह सीरीज मोहाली, इंदौर और राजकोट में खेली जाएगी. इसके बाद 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी.

ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका में 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है. मिशेल मार्श की कप्तानी में साउथ अफ्रीका खेलने गई ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था. इसके बाद वनडे सीरीज में भी वह 2-0 की बढ़त बना चुकी थी लेकिन इसके बाद वह बैक टू बैक तीन मैच हारकर सीरीज गंवा बैठी.

ट्रैविस हेड की इंजरी पर कोच का बयान

सीरीज खत्म होने के बाद कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने ट्रेविस हेड की चोट पर भी जानकारी दी. यहां मैकडॉनल्ड ने कहा, ‘ट्रेविस की चोट पर अच्छी बात यह है कि उन्हें इसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है. उनके स्कैन से साफ हुआ है कि उन्हें जो फ्रैक्चर हुआ है वह जॉइट में है.’

उन्होंने कहा, ‘अब इस बात में शक नहीं है कि वह टूर्नामेंट के पहले हाफ में टीम में उपलब्ध नहीं रह पाएंगे.’ बता दें ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड कप की 15 सदस्यीय टीम में हेड के नाम पर कोई बदलाव कर सकती है और अब हेड की गैर-मौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर के जोड़ीदार के रूप में दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका मिशेल मार्श निभाएंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.