By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Travis Head To Miss Pakistan White Ball Series For Family Time Before India Tests
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ट्रेविस हेड ने खुद को किया बाहर, जानें क्या रही बड़ी वजह
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ट्रेविस हेड ने अपना नाम वापस ले लिया है. वो बॉर्डर - गावस्कर ट्रॉफी से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते है.
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिताने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे. पिछले साल के वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने के बाद से ट्रेविस हेड का शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है. उन्होंने कई टूर्नामेंट लगातार खेले हैं और लगभग हर दौरे पर टीम के साथ रहे. लेकिन अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. इसलिए वह एक छोटे ब्रेक पर जाएंगे.
हेड दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. इसलिए वह कुछ समय अपनी पत्नी और परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने हेड के हवाले से कहा कि भविष्य में मैं शायद अपने परिवार को ध्यान में रखकर निर्णय लूंगा और जो चीज मुझे खेलने के लिए प्रेरित करती है.
वह शायद मेरा परिवार और मेरे साथी हैं. मुझे व्यक्तिगत चीजों या अपने करियर के बारे में सोचने में कोई दिलचस्पी नहीं है. मैं अपने परिवार को खुश रखना चाहता हूं. मैं अपने साथियों के साथ खेलना चाहता हूं और मैं जो कर रहा हूं उसका आनंद लेना चाहता हूं.
मुझे लगता है कि मैंने पिछले कुछ वर्षों में यह बहुत अच्छा किया है. मुझे अभी भी क्रिकेट खेलना पसंद है. मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है.हेड ने यह भी स्वीकार किया कि उनकी अनुपस्थिति में घर पर उनकी पत्नी को अपनी दो वर्षीय बेटी की देखभाल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
हेड ने कहा कि मैंने इस साल बहुत समय बाहर बिताया है और घर पर पत्नी के लिए बहुत अधिक जिम्मेदारी है. अगले साल भी बहुत व्यस्त कार्यक्रम है. इसलिए परिवार के लिए कुछ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है. हमें यह समय वापस नहीं मिलेगा.
ट्रेविस हेड ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए अपनी ट्रेनिंग जारी रखेंगे और भारत के साथ सीरीज से पहले नेट पर अभ्यास करेंगे या पर्थ टेस्ट से पहले शील्ड मैच खेल सकते हैं.
Also Read:
-
एशेज सीरीज जीतकर कप्तान स्टीव स्मिथ ने किसे दिया जीत का श्रेय! किस-किस खिलाड़ी का लिया नाम
-
Ashes में ऑस्ट्रेलिया ने दी इंग्लैंड को चौथी हार, 5 विकेट से जीता सिडनी टेस्ट- ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जीत के हीरो
-
Ashes- ट्रेविस हेड के धूम धड़ाके के बाद स्टीव स्मिथ ने भी जड़ा शतक, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया- 134 रनों की बढ़त
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें