U19 Asia Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की धमाकेदार जीत, पहले मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी शिकस्त

U19 Asia Cup 2023: भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 50 ओवर में 173 रन पर समेट दिया और फिर 37.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: December 8, 2023, 6:24 PM IST

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम ने एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 ( ACC U19 Asia Cup 2023) के अपने शुरुआती मैच में धमाकेदार जीत की है. अर्शीन कुलकर्णी के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत युवा टीम ने ग्रुप-ए में शुक्रवार को आईसीसी अकादमी ओवल 1 में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी.

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम को 50 ओवर में 173 रन पर समेट दिया और फिर 37.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. आठ बार की विजेता भारत के लिए अर्शीन कुलकर्णी ने 105 गेंदों पर 70 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा मुशीर खान ने भी 53 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे नाबाद 48 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले, भारत ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम को 173 रन पर ढेर कर दिया. अफगानिस्तान के लिए जमशीद जादरान ने सर्वाधिक 43, मोहम्मद यूनिस जादरान ने 26, नुमान शाह ने 25 और अकरम मोहम्मदजई ने 20 रन बनाए.

भारतीय टीम की तरफ से राज लिंबनी और अर्शीन कुलर्णी ने तीन-तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा नमन तिवारी को दो और मुरुगन अभिषेक तथा मुशीर खान को एक-एक सफलता मिली.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.