PAK vs UAE: जुनैद सिद्दिकी ने इतिहास रच दिया, भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड टूटा

Asia Cup 2025 Junaid Siddique: पाकिस्तान के खिलाफ यूएई के पेसर जुनैद सिद्दिकी ने 18 रन देकर चार विकेट लिए. इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Published date india.com Published: September 17, 2025 11:28 PM IST
PAK vs UAE: जुनैद सिद्दिकी ने इतिहास रच दिया, भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड टूटा

यूएई के पेसर जुनैद सिद्दिकी ने एशिया कप 2025 में कमाल कर दिया. बुधवार 17 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप ए के इस मैच में उन्होंने सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट लिए. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर इस मुकाबले में दाएं हाथ के इस पेसर ने सबसे पहले सैम अयूब को आउट किया. अयूब लगातार तीसरी बार खाता खोले बिना आउट हुए. वह मैच की चौथी गेंद पर आउट हुए. इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 12 गेंद पर 5 रन बनाए.

जुनैद ने मोहम्मद नवाज के रूप में तीसरा विकेट लिया. नवाज सिर्फ 4 रन ही बना सके. वह 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए. इसके बाद 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जुनैद ने मोहम्मद हारिस को बोल्ड किया. हारिस ने 14 गेंद पर 18 रन बनाए.

यह टी20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने दुबई में साल 2022 में 26 रन देकर चार विकेट लिए थे.

मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी. पाकिस्तान की ओर से फखऱ जमां ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. इसके अलावा शाहीन अफरीदी ने 29 रनों का योगदान दिया. अफरीदी ने एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाया. उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. यूएई की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर सिमरनजीत सिंह ने भी 4 ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए.

यूएई और पाकिस्तान के बीच इस मैच से पहले खूब ड्रामा हुआ. पाकिस्तानी टीम मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट को हटाने की अपनी मांग पर डटी रही और इस वजह से अपने होटल से भी नहीं निकली. पायक्राफ्ट से यह नाराजगी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच से ही चली आ रही थी. पाकिस्तान का आरोप था कि मैच रैफरी एंडी पायक्राफ्ट ने कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से रोका था. मैच के बाद भी दोनों टीमों ने हाथ नहीं मिलाया था. पाकिस्तान पायक्राफ्ट को हटाने की मांग कर रहा था. आईसीसी ने दो बार उसका अनुरोध ठुकरा दिया था. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने तक की धमकी दी. आखिर पाकिस्तान एक घंटा बाद मैदान पर पहुंचा और मैच शुरू हुआ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.