नई दिल्ली: यास्तिका भाटिया के घुटने की चोट के कारण बाहर होने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री को बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और महिला वनडे कप 2025 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. बीसीसीआई ने बताया कि भाटिया को विशाखापत्तनम में भारत के तैयारी शिविर के दौरान बाएं घुटने में चोट लग गई.
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम यास्तिका भाटिया की प्रगति पर नजर रख रही है और टीम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती है. ’’
सीनियर टीम में उमा छेत्री के शामिल होने का मतलब है कि वह अब विश्व कप अभ्यास मैच में भारत ए के लिए नहीं खेल पाएंगी.
बयान में आगे कहा गया, ‘‘उमा छेत्री अब ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. वह अब भारत ए टीम का हिस्सा नहीं होंगी जिसे विश्व कप में एक अभ्यास मैच में हिस्सा लेना है.”
Add India.com as a Preferred Source
कौन हैं उमा छेत्री?
असम की उमा छेत्री का अब तक खेले गए सात टी20अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी के लिहाज से रिकॉर्ड काफी खराब है. उन्होंने चार पारियों में केवल 37 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 24 रन रहा है और उनका स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा है.उन्होंने अपनी चार पारियों में एक भी छक्का नहीं लगाया है.
🚨 NEWS 🚨
Uma Chetry named as a replacement for Yastika Bhatia in #TeamIndia’s squad for the upcoming three-match ODI series against Australia and ICC Women’s Cricket World Cup 2025.
भारत 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होने वाली तीनमैचोंकीएकदिवसीयश्रृंखलामेंऑस्ट्रेलियाकीमेजबानी करेगा. इसकेबाद भारतीय महिला टीम बेंगलुरु में दो विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगी और फिर 30 सितंबर को गुवाहाटी में टूर्नामेंट के पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.