Umar Akmal Smashed 43 Runs In Just 14 Balls Against Islamabad Unnited In Psl 2023
PSL में छाए उमर अकमल, सिर्फ 14 बॉल में ठोके 41 रन, पारी में उड़ाए 5 छक्के
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज पीएसएल में क्वेट ग्लेडिएटर्स के लिए खेल रहे हैं. रविवार को वह इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में उतरे तो उन्होंने रनों का तूफान मचा दिया.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के इस सीजन में विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल (Umar Akmal) आखिरकार अपने रंग में आ गए हैं. इस सीजन की तीसरी पारी में उन्होंने रविवार को धमाल मचा दिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 14 बॉल की पारी में नाबाद 43 रन ठोक दिए. उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 5 छक्के जड़े. उनकी शानदार बैटिंग की बदौलत क्वेटा ने इस्लामाबाद को 180 रनों की चुनौती पेश की हालांकि क्वेटा के गेंदबाज इस लक्ष्य को बचा नहीं पाए और अकमल का यह शानदार प्रयास टीम भी टीम के काम नहीं आ पाया.
लेकिन अकमल की बैटिंग की बात की जाए तो वह बेहतरीन थी और उन्होंने 307.14 के स्ट्राइक रेट से रन जुटाए पूरे मैच में दूसरा कोई भी बल्लेबाज इस स्ट्राइक रेट के आसपास भी नहीं था. 7 नंबर पर बैटिंग करने उतरे अकमल पारी के 17वें ओवर में बल्लेबाजी पर आए थे. तब क्वेटा का स्कोर 5 विकेट पर 121 रन था. फजलुल्लाह फारूकी ने मोहम्मद नवाज (52) को आउट किया था.
फारूकी का यह तीसरा विकेट था लेकिन अकमल ने इसकी परवाह नहीं की और उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही छक्का जड़कर की. इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने फिर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका जड़ दिया. फारुकी ने इस ओवर में कुल 18 रन लुटाकर मैच में अपना कोटा खत्म किया. इसके बाद उन्होंने 18वें ओवर में हसन अली को छक्का जड़ा. पारी के अंतिम ओवर में अकमल ने फहीम अशरफ को 2 छ्क्को और एक चौका जड़कर अपनी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 179 रन पहुंचा दिया.
हालांकि अकमल की पारी अपनी टीम के काम नहीं आ पाई. इस्लामाबाद के कोलिन मनरो (63) की बेहतरीन पारी की बदौलत क्वेटा को 2 विकेट से मात मिली. मनरो ने पारी में 5 चौके और 4 छक्के जड़े.
अकमल इस टूर्नामेंट में इससे पहले दो और पारियां खेली थीं. अकमल दोनों पारियों में फ्लॉप साबित हुए थे. उन्होंने कराची किंग्स के खिलाफ 4 और मुल्तान सुल्तान के खिलाफ 11 रन बनाए थे. लेकिन इस बार उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.