DY पाटिल T20 कप: उमरान मलिक ने 1 ओवर में लुटाए 36 रन, IPL से पहले आउट ऑफ फॉर्म दिख रहा खिलाड़ी

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:February 26, 2026 5:06 PM IST

टाटा स्पोर्ट्स क्लब की टीम से खेल रहे तेज गेंदबाज उमरान मलिक की महंगी बॉलिंग के चलते उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

कूल्हे की चोट से उबर रहे युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. DY पाटिल टी20 कप में खेलने उतरे उमरान ने एक ही ओवर में 59 रन लुटा दिए. 26 साल के उमरान इस टूर्नामेंट में टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से खेल रहे हैं. यहां उनकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 192 रन बनाए थे. लेकिन उमरान की खराब बॉलिंग के चलते मुंबई कस्टम्स ने यह लक्ष्य 4 ओवर बाकी रहते अपने नाम कर लिया. डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान का यह स्पेल है, जिसे वह शायद ही कभी याद रखना चाहेंगे.

Advertising
Advertising

25 फरवरी को मुंबई कस्टम्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में उमरान ने 23 रन दिए थे. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में 36 रन लुटा दिए. पारी के 13वें ओवर में उमरान अपना दूसरा ओवर लेकर आए थे. इस ओवर में उन्होंने बगैर 6 छक्के खाए भी कुल 36 रन लुटा दिए.

ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद बल्लेबाज रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया. इसके बाद मिली फ्री हिट पर कोई रन नहीं बना, लेकिन दूसरे बल्लेबाज मोरे ने अगली दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका समेत 10 रन और जोड़े. इसके बाद एक वाइड और एक और नो-बॉल फेंक दी, जिसमें सचिन ने फ्री हिट पर चौका मारा, जो फिर से वैध नहीं थी. इसके बाद उमरान आखिरी फ्री हिट पर एक और छक्का खा गए. कुल इस ओवर में 36 रन बने. उनका स्पेल 2 ओवर में 59 रन रहा.

मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा पूरा किया. मोरे ने 45 गेंदों में शतक बनाया और 46 गेंदों में 101 रन बनाए. बता दें उमरान मलिक IPL 2026 में केकेआर का हिस्सा हैं. उनकी गेंदबाजी देखने के बाद निश्चित तौर पर टीम की चिंता बढ़ गई होगी. मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम की तेज गेंदबाजी पहले से ही दबाव में है. हर्षित राणा भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं.

उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में एसआरएच के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लेते हुए चर्चा बटोरी थी. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला था, लेकिन उसके बाद से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उमरान के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई. खराब प्रदर्शन की वजह से ही वह भारतीय टीम से भी बाहर हैं. 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उमरान ने 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं.

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें