By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Unique Record Western Australia Lose 8 Wickets For 1 Run In Dramatic One Day Collapse Against Tasmania
1 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन, नहीं देखी होगी क्रिकेट में किसी टीम की ऐसी दुर्दशा
ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप में एक ऐसा मैच देखने को मिला. जिसके बारे में क्रिकेट फैंस भी नहीं सोच सकते है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक रन के अंदर अपने 8 विकेट दिए.
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तस्मानिया के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाने में अपने आठ विकेट गंवा दिए. यह एक रन भी वाइड के जरिए आया. इस तरह विकेटों के ऐतिहासिक पतन के कारण वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे कप को डिफेंड करने का सपना भी खतरे में पड़ गया है.
वाका के मैदान पर खेले गए इस मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम 20.1 में सिर्फ 53 रन बना कर ऑलआउट हो गई। तस्मानिया की तरफ बो वेबस्टर ने अपने छह ओवर के स्पेल में 17 रन देकर छह विकेट लिए. वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 16 ओवर में 52 रन पर मात्र दो विकेट गंवाए थे. मगर इसके बाद जो हुआ वह ऐतिहासिक था. 28 गेंदों के अंदर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट खो दिए.
इसका मतलब था कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 52 पर 2 विकेट से 53 रनों पर ऑल आउट हो गई और बल्लेबाजी क्रम में 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 नंबर के बल्लेबाजों में से कोई भी रन नहीं बना सका. फॉर्म से बाहर चल रहे कैमरन बैनक्रॉफ्ट इस पतन में सबसे पहले आउट हुए. वह वेबस्टर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए.
तीन गेंद बाद ही एश्टन टर्नर भी वेबस्टर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए और उसके एक गेंद बाद जोश इंगलिस को स्टैनलेक ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद कूपर कॉनॉली, हिल्टन कार्टराइट, एश्टन एगर, झाय रिचर्डसन और जोएल पेरिस सभी शून्य पर आउट हुए. जिससे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पारी का बुरी तरह अंत हो गया.
WA have suffered a CATASTROPHIC 8/1 collapse at the hands of Tasmania in the One Day Cup.
The figures led to a 53 run total, the second lowest ever recorded in the domestic one day competition.
To make matters worse, the singular run came from a WIDE.
Tassie went on to win the… pic.twitter.com/M8juOXo4jD
— 10 Sport (@10SportAU) October 25, 2024
यह वन-डे कप के इतिहास में दूसरा सबसे छोटा स्कोर था. 2003 में होबार्ट में तस्मानिया के खिलाफ ही साउथ ऑस्ट्रेलिया 51 रन बना कर ऑलआउट हो गई थी. तस्मानिया ने इस छोटे लक्ष्य को सिर्फ़ 8.3 ओवरों में हासिल कर लिया और सात विकेट से जीत दर्ज की है.
इस जीत के साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण बोनस पॉइंट भी हासिल किया. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WA) की लगातार चौथी बार खिताब जीतने की कोशिश अब खतरे में है. एक जीत और तीन हार के साथ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को अपने बाकी बचे तीन मैचों में विक्टोरिया, साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड को हराना होगा. साथ ही उन्हें उम्मीद करनी होगी कि अन्य मैचों के परिणाम उनके पक्ष में आए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें