UP T20 League Final: रिंकू सिंह की टीम बनी दूसरे सीजन की चैंपियन, फाइनल में समीर रिजवी की टीम चटाई धूल

UP T20 League 2024 Final: मेरथ मावेरिक्स की इस खिताबी जीत में कप्तान माधव कौशिक और 19 साल के बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा का अहम योगदान रहा.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: September 15, 2024, 9:29 AM IST

UP T20 League 2024 Final Meerut Mavericks vs Kanpur Superstars: मेरठ मावेरिक्स की टीम ने कानपुर सुपरस्टार को पांच विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया. मेरठ की टीम पहली बार इस लीग की चैंपियन बनीं है. इसकी कप्तानी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह कर रहे थे. हालांकि वह फाइनल मुकाबले में टीम की अगुवाई नहीं कर रहे थे. लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी उनकी टीम ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.

रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने की वजह से फाइनल मैच नहीं खेल सके थे, जिसकी वजह से माधव कौशिक को मेरठ मावेरिक्स की कप्तानी सौंपी गई थी. पिछले सीजन यानी के 2023 के फाइनल में मेरठ को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार टीम ने चैंपियन बनकर ही दम लिया. पिछले सीजन काशी रुद्राज ने मेरठ को सात विकेट से शिकस्त देकर यूपी टी20 लीग का खिताब जीता था.

सहवाग से छिनेगा नंबर 1 का ताज, रोहित शर्मा तोड़ेंगे वीरु का ‘ऑल टाइम’ रिकॉर्ड, महज इतने छक्कों की दरकार

मेरथ मावेरिक्स की इस खिताबी जीत में कप्तान माधव कौशिक और 19 साल के बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा का अहम योगदान रहा. कौशिक ने छक्का लगाकर अपनी टीम जीत दिला दी. माधव ने 43 गेंद में नाबाद 69 रन (दो चौके, पांच छक्के) और स्वास्तिक चिकारा ने 31 गेंद में 62 रन (तीन चौके, पांच छक्के) की पारी खेली. स्वास्तिक चिकारा आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं.

लखनऊ इकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कानपुर सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 190 रन बनाए थे. कानपुर के लिए कप्तान समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 36 गेंद में 57 रन की पारी खेली. उनके अलावा शौर्य सिंह ने 200 के तूफानी स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 23 गेंद में 56 रन बनाए. वहीं मेरठ की ओर से सबसे ज्यादा विकेट यश गर्ग ने लिए, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.

Jadeja: टेस्ट में कभी नहीं जड़ा शतक, ODI WC में पाकिस्तान को दिया गहरा जख्म, अब कोच गौतम को लेकर कही ‘गंभीर’ बात

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मेवरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही और आकाश दुबे महज 2 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद टीम ने उवैश अहमद (13) का विकेट भी महज 40 रन पर खो दिया. हालांकि इसके बाद स्वास्तिक चिकारा और माधव कौशिक ने 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को संभाल लिया और टीम को जीत दिला दी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.