पाकिस्तान में इस समय घरेलू रमजान क्रिकेट टूर्नामेंट- गनी रमजान ट्रॉफी 2023 (Ghani Ramzan Trophy 2023) खेला जा रहा है. पाकिस्तान के एक युवा बल्लेबाज ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इस टूर्नामेंट में तहलका मचा दिया. ओसामा मीर (Usama Mir) नाम के इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के एक मैच में छक्कों की बारिश करते हुए क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है.
पाकिस्तान के लिए अब तक केवल तीन वनडे मैच खेलने वाले ओसामा ने जीआईसी और कराची वॉरियर्स के बीच हुए इस मुकाबले के दौरान केवल 20 गेंदों पर 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 1 ओवर में 34 रन ठोक डाले.
ओसामा ने इस दौरान लगातार चार छक्के जड़ने के बाद अगली गेंद पर चौका जड़ दिया और फिर आखिरी गेंद पर भी छक्का उड़ा दिया. ओसामा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हैं.
पाकिस्तान में रमजान के महीने में हर साल ‘गनी रमजान ट्रॉफी’ का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता में आठ टीमें भाग लेती हैं और प्रत्येक टीम में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल सकते हैं. मीर का तूफानी बल्लेबाजी के दम पर जीआईसी ने 6 विकेट पर 236 रन का विशाल स्कोर बनाया.
Usama mir on 🔥🔥🔥🔥
He scored 34 runs with 5 sixes and one 4 in an over….
What a bowler and what a clean hitter he is…
Usama mir the real future of Pakistan cricket 😍❤️🙌🙌🙌🙌
Vc: @geosupertv@iamusamamir#PakistanCricket #ramzancricket pic.twitter.com/mwcxtVvPcy— Qadir Khawaja (@iamqadirkhawaja) April 2, 2023
गनी रमजान टूर्नामेंट में इस साल बाबर आजम, शादाब खान, इहसानुल्लाह, आजम खान, उस्मान कादिर, उमर अकमल, अहसान अली और आबिद अली जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इहसानुल्लाह और आजम खान दोनों ने पीएसएल में शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में देखने के लिए युवा प्रतिभाओं के रूप में उभरे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.