IPL के धमाके बाद वैभव सूर्यवंशी इंडिया A की पहली परीक्षा में फ्लॉप, त्रिकोणीय सीरीज में 14 रन पर आउट

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:June 9, 2026 4:03 PM IST

भारत A की ओर से दाम्बुला में श्रीलेका A के खिलाफ उतरे वैभव आज सिर्फ 3 चौके ही जमा पाए. उन्होंने 12 गेंदों की पारी में 14 रन बनाए.

आईपीएल के बाद भाारतीय टी20 टीम में चुने गए 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों भारत A के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. यहां सीरीज के पहले मैच में वह अपने चिर-परिचित अंदाज में धमाका नहीं दिखा पाए. श्रीलंका A के खिलाफ वह इस दौरे की पहली पारी में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. 12 रन की इस पारी में उन्होंने 12 गेंदें भी खेलीं. उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज ने अपना शिकार बनाया. इस पारी में उन्होंने 3 चौके जमाए.

Advertising
Advertising

श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. टॉस के वक्त इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं. पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं. इस पिच पर 270 का स्कोर अच्छा रहेगा. भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर यहां 277 रन बना दिए. इस मैच में भारत की ओपनिंग जोड़ी कुछ खास नहीं कर पाई. वैभव के अलावा प्रभसिमनर सिंह (2) ने चमिका करुणारत्ने ने आउट किया. नंबर 3 पर आए प्रियांश आर्य ने 32 रन बनाए.

मध्यक्रम में रुतुराज गायकवाड़ (101) और कप्तान तिलक वर्मा (60) ने बेहतरीन पारियां खेलकर यह शानदार स्कोर खड़ा किया. टॉस के वक्त श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराछिगे ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करने के बारे में सोच रहे थे. हमारी कोशिश 250 से ज्यादा का स्कोर बनने से रोकने की होगी. विकेट सूखा लग रहा है और दूसरी पारी में स्पिन को मदद मिल सकती है.

मौसम की बात करें, तो आसमान आमतौर पर साफ और धूप खिली हुई है. पिच रिपोर्ट की बात करें, तो विकेट सूखा लग रहा है और उस पर कुछ दरारें भी हैं. यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो सकती है, लेकिन बाद में यहां स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने की उम्मीद है. बता दें कि तिलक वर्मा की अगुवाई में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन ए सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका के टूर पर है. इस सीरीज में इंडिया ए और श्रीलंका ए के अलावा अफगानिस्तान ए की टीम हिस्सा ले रही है.

इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

इंडिया A: प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय और अंशुल कंबोज.

श्रीलंका A: निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराछिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, रविंदु फर्नांडो, वनुजा सहन, विजयकांत विजयसकांत, मोहम्मद शीराज और गुरुका संकेत.

(एजेंसी से)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें