IPL में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, बनाया ये रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Record: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के इस सीजन में नया इतिहास रचा है. उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनकर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Written by: Gargi Santosh
Published: May 17, 2026, 11:47 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल 2026 में एक रिकॉर्ड बनाया है. छोटी उम्र में ही वैभव ने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ वह भारत के नए ‘सिक्सर किंग’ बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड

इससे पहले IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम था. उन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 42 छक्के लगाए थे. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव ने अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते ही 43 छक्कों का आंकड़ा छू लिया और नया इतिहास रच दिया.

इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव

अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में वैभव पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके बाद अभिषेक शर्मा 42 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने 2025 में 39 छक्के लगाए थे. चौथे और पांचवें स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 2016 और 2024 में 38-38 छक्के लगाए थे. वहीं सूर्यकुमार यादव भी 2025 में 38 छक्कों के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं.

क्या क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे वैभव?

अगर पूरे IPL इतिहास की बात करें, तो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे. दूसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने 2019 में 52 छक्के जड़े थे. वहीं क्रिस गेल ने 2013 में 51 छक्के लगाकर तीसरा स्थान भी अपने नाम किया था. जोस बटलर ने 2022 में 45 छक्के लगाए थे. अब वैभव 43 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं और उनके पास इन रिकॉर्ड्स को तोड़ने का मौका भी है.

वैभव सूर्यवंशी के दो मुकाबले अभी बाकी

सबसे खास बात यह है कि वैभव के पास अभी दो मुकाबले और बाकी हैं, यानी उनके पास अपने ही रिकॉर्ड को और आगे ले जाने का शानदार मौका है. जिस तरह की फॉर्म में वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द ही IPL के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.