
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
बुलावायो में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में भारत के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके. बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ महज 14 साल 296 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में फिफ्टी प्लस (50+) स्कोर बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.
वैभव ने इस कीर्तिमान के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम समेत चार बड़े बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शाहिदुल्लाह कमाल के नाम था, जिन्होंने 15 साल 19 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. बाबर आजम ने 2010 में 15 साल 92 दिन की उम्र में अपनी पहली फिफ्टी लगाई थी.
ICC Mens U19 WC | LIVE NOW ➡️ https://t.co/DGP23ftABG pic.twitter.com/LchANceMDr
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 17, 2026
वैभव की यह पारी केवल उम्र के रिकॉर्ड तक सीमित नहीं थी. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में 4 रन बनाते ही यूथ अंडर-19 वनडे में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के 978 रनों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. इतना ही नहीं, जैसे ही उन्होंने अपना 25वां रन पूरा किया, वह यूथ वनडे में 1000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ केवल 2 रन पर आउट होने वाले वैभव ने शानदार वापसी की है.
भारत की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने केवल 12 रन पर अपने दो मुख्य विकेट गंवा दिए थे. कप्तान आयुष म्हात्रे फ्लॉप रहे और वेदांत त्रिवेदी खाता भी नहीं खोल पाए. ऐसे समय में वैभव ने कमान संभाली. उन्होंने महज 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. वैभव ने विहान मल्होत्रा के साथ 41 रनों की साझेदारी की और फिर अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर टीम का स्कोर को 115 तक पहुंचाया. अंततः वैभव 67 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उनकी इस पारी ने भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर की ओर अग्रसर किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.