अंडर 19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी का धमाल- UAE के खिलाफ 95 बॉल पर ठोके 171 रन, जमाए 14 छक्के

उभरते हुए स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप अंडर 19 की धमाकेदार शुरुआत की है. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 171 रनों की विशाल पारी खेलकर धमाल मचा दिया. यह उनके लिस्ट A करियर का सर्वोच्च स्कोर है.

Published date india.com Published: December 12, 2025 1:01 PM IST
Vaibhav Suryavanshi U19 India
वैभव सूर्यवंशी, अंडर 19 टीम में धमाल

सिर्फ 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट के मैदान पर धमाल जारी है. वह शुक्रवार से दुबई में शुरू होने अंडर 19 एशिया कप टीम में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 171 रनों बनाकर धमाल मचा दिया. भारत को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया और यहां वैभव ने क्रीज संभालते ही अपने बल्ले से विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने सिर्फ 95 बॉल खेलकर 171 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 14 छ्क्के जमाए. यह उनके लिस्ट A करियर का सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले उन्होंने इस फॉर्मेट में 71 रन बनाए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.