वरुण चक्रवर्ती ने बताया- किसका था Asia Cup ट्रॉफी के बिना भी ट्रॉफी सेलीब्रेशन का आइडिया

पाकिस्तान को एशिया कप में रौंदने के बाद भारतीय टीम ने अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ बगैर ट्रॉफी के ट्रॉफी सेलीब्रेशन वाला जश्न मनाया था. वरुण चक्रवर्ती ने इस आइडिया देने वाले खिलाड़ी का नाम बताया है.

Published date india.com Updated: October 8, 2025 9:39 AM IST
Varun Chakravarthy Bowling
वरुण चक्रवर्ती, @BCCI/x

एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने अजेय रहते हुए अपने नाम किया. इस टूर्नामेंट में उसने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तीन-तीन बार धूल चटाई.लेकिन यह टूर्नामेंट अपने खेल से भी ज्यादा विवादों के चलते भी सुर्खियों में रहा क्योंकि भारत ने आतंक को समर्थन देने वाले पाकिस्तान का टोटल बॉयकॉट भी किया. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच तो खेले लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद एशिया कप की ट्रॉफी का विवाद सामने आ गया, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी, जो एशियाई क्रिकेट काउंसिल (ACC) के भी अध्यक्ष हैं वह विजेता टीम को अपने हाथों से ट्रॉफी देने की जिद पर अड़ रहे, जबकि भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह उसके हाथ से यह खिताब नहीं लेगा.

काफी देर इंतजार करने के बाद जब मोहसिन नकवी को समझ में आ गया कि टीम इंडिया अपनी बातों से पीछे हटने वाली नहीं है तो तो वह एशिया कप की ट्रॉफी और खिताब अपने साथ लेकर मैदान से बाहर चले गए. इसके बाद भी भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का सिलसिला जारी रखा और भारतीय टीम ने ट्रॉफी के बगैर ही अपना ट्रॉफी सेलीब्रेशन करके पाकिस्तान को चिढ़ा दिया.

यहां पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्टेज पर खुद को ऐसे प्रेजेंट किया, जैसे वह ट्रॉफी लेकर अपनी टीम के साथ आ रहे हैं. इस दौरान सूर्या ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के उस अंदाज की नकल की, जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद किया था. अब टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस सेलीब्रेशन के आइडिया देने वाले शख्स का नाम बताया है.

एशिया कप के बाद इन दिनों आराम फरमा रहे वरुण चक्रवर्ती मंगलवार को CEAT अवॉर्ड्स में मौजूद थे. यहां उन्होंने बताया कि मोक ट्रॉफी सेलीब्रेशन का आइडिया तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का था.

इस अवॉर्ड समारोह में बात करते हुए वरुण ने कहा, ‘यह दरअसल अर्शदीप सिंह का आइडिया था. हम ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे लेकिन हम सभी को पता है कि कैसे यह बदल गया. मैं वहां खड़ा था और यह उम्मीद कर रहा था कि हमें कप दिखाया जाएगा. हम इंतजार कर रहे थे लेकिन मेरे पास जो कप था वह कॉफी कप था.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अधिकारियों पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी लेते हुए, सोशल मीडिया पर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट कर दी. इन तस्वीरों में असली ट्रॉफी की जगह ट्रॉफी इमोजी का इस्तेमाल किया गया. हालांकि टीम के पास चैम्पियन बनने के बावजूद असली ट्रॉफी नहीं थी लेकिन इसके बाद भी टीम पूरे जोश में रही और इस पल को मुस्कुराहट, मजाक और हंसी के साथ मनाया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.