इंग्लैंड की टीम में फिर दिखेगी वॉन और फ्लिंटॉफ की जोड़ी, खेलने को तैयार

माइकल वॉन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ की जोड़ी ने मिलकर इंग्लैंड को खूब जीत दिलाई. अब उनके बेटों की यह जोड़ी एक बार फिर इंग्लैंड के लिए खेलती दिखेगी.

Published date india.com Published: July 3, 2024 1:10 PM IST
Michael Vaughan Andrew Flintoff
माइकल वॉन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ @ICC

लंदन. इंग्लैंड के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन और एंड्र्यू फ्लिंटॉफ की जोड़ी को फैन्स एक बार फिर इंग्लैंड के लिए बैटिंग और बॉलिंग करते देख पाएंगे. इन दोनों खिलाड़ियों ने 15 साल पहले क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब इन दोनों खिलाड़ियों के बेटे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते नजर आएंगे. इन दोनों दिग्गजों के बेटों को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से आयु वर्ग स्तर पर पारंपरिक फॉर्मेट में अपनी यात्रा शुरू करने की उम्मीद है.

पूर्व एशेज विजेता इंग्लैंड के कप्तान वॉन के बेटे आर्ची वॉन को मंगलवार को 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया. इस टीम में 16 वर्षीय रॉकी फ्लिंटॉफ भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले ही युवा एकदिवसीय मुकाबलों में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर लिया है. टीम में पारिवारिक संबंध साफ नजर आते हैं. इंग्लैंड के मौजूदा लेग स्पिनर रेहान के भाई फरहान अहमद और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जो डेनली के 17 वर्षीय भतीजे जेडन डेनली को भी टीम में जगह मिली है.

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर 18 वर्षीय आर्ची ने इस सत्र की शुरुआत में अपने पहले पेशेवर अनुबंध में समरसेट का प्रतिनिधित्व किया. वह 2020 से टॉनटन में काउंटी के अकादमी ढांचे का हिस्सा रहे हैं.

आर्ची को हालांकि अब तक समरसेट की शीर्ष टीम से खेलने का मौका नहीं मिला है. पिछले हफ्ते आयु वर्ग स्तर पर उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 एकदिवसय टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में यंग लॉन्यंस आमंत्रण एकादश के लिए 83 गेंदों में 85 रन बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा.

दाएं हाथ के ऑलराउंडर रॉकी इंग्लैंड की टीम के लिए 106 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. वॉन और फ्लिंटॉफ ने 1999 से 2008 के बीच एक साथ 48 टेस्ट मैच खेले थे. इंग्लैंड अंडर-19 टीम 8 से 11 जुलाई तक वर्म्सले में और 16 से 19 जुलाई तक चेल्टेनहैम में दो टेस्ट मैचों में श्रीलंका अंडर-19 से भिड़ेगी.

इंग्लैंड अंडर-19 टीम इस प्रकार है:

हमजा शेख (C), फरहान अहमद, चार्ली ब्रैंड, जैक कार्नी, जेडन डेनली, रॉकी फ्लिंटॉफ, केश फोंसेका, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, एडी जैक, फ्रेडी मैककैन, हैरी मूर, नोआ थेन और आर्ची वॉन.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(एजेंसी: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.