Asia Cup 2023: 'भाड़ में जाओ' वाले बयान पर वेंकटेश प्रसाद ने PAK को दिया मुंहतोड़ जवाब, मियांदाद की बोलती बंद

Venkatesh Prasad Tweet: एशिया कप 2023 को लेकर जावेद मियांदाद के 'भाड़ में जाओ' वाले बयान पर वेंकटेश प्रसाद ने PAK के जावेद मियांदाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Published date india.com Updated: February 7, 2023 10:03 AM IST
Venkatesh Prasad, Venkatesh Prasad News, Venkatesh Prasad age, Venkatesh Prasad selector, Venkatesh Prasad records, Venkatesh Prasad ipl, Venkatesh Prasad wickets, BCCI, BCCI News, BCCI updates, Team India, National Selector, India's national selector, Cricket News
Venkatesh Prasad leading race to become next India chief selector: Report

एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान में जुबानी जंग तेज हो गई है. बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने साफ कह दिया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जा सकती इसलिए एशिया कप को किसी तटस्थ देश में शिफ्ट करना होगा. तब से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर विवादित बयान दे रहे हैं. पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने एशिया कप के मुद्दे पर विवादित बयान दिया है.

नहीं आता तो भाड़ में जाएं

मियांदाद ने कहा कि भारत अपनी हार के डर से पाकिस्तान नहीं आता है. उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, ” मैं तो पहले भी कहता था, नहीं आते तो भाड़ में जाएं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें हमारी क्रिकेट मिल रही है. ये आईसीसी का काम है, ये चीज अगर आईसीसी कंट्रोल नहीं कर सकती, तो फिर गवर्निंग बॉडी का कोई काम नहीं है. आईसीसी का हर देश के लिए एक नियम होना चाहिए. अगर ऐसी टीमें नहीं आती हैं तो चाहे वे कितनी भी मजबूत क्यों न हों, आपको उन्हें हटा देना चाहिए.”

वेंकटेश प्रसाद का मियांदाद को मुंहतोड़ जवाब

मियांदाद के इस बयान पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ” लेकिन वे भाड़ में जाने से इनकार कर रहे हैं.” प्रसाद शायद यह कहना चाह रहे हैं कि हम लोग तो भाड़ यानी पाकिस्तान में जाने से इनकार रहे हैं.

पाकिस्तान को इस साल सितंबर में एशिया कप (Asia Cup 2023) की मेजबानी करने का अधिकार मिला हुआ है, लेकिन बीसीसीआई इस रुख पर अड़ा हुआ है कि वह इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस सिलसिले में शनिवार, 04 फरवरी को बहरीन में एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी (Nazam Sethi) ने भाग लिया.

बैठक में बीसीसीआई ने जोर देकर कहा कि वह एशिया कप में खेलने के लिए भारत की टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी और टूर्नामेंट का आयोजन कहीं और किया जाएगा. एशिया कप 2023 का आयोजन अब कहां होगा, इस पर अगले महीने फैसला लिया जाएगा.

भारत ने 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और ऐसी संभावना थी कि टीम इंडिया लगभग 15 साल बाद इस बार पाकिस्तान का दौरा करेगा, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है. एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में बीसीसीआई द्वारा अपना रुख स्पष्ट किए जाने के बाद पाकिस्तानी ने भी कहा है कि वह भी अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए हिन्दुस्तान नहीं जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.