VIDEO: मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने पर अर्शदीप सिंह ने पाया भंगड़ा, 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले' पर यूं ली इंग्लैंड से मौज

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:July 29, 2025 11:18 AM IST

मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय पर पारी से हार का खतरा दिख रहा रहा था लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने ऐसा रंग जमाया कि इंग्लैंड की जीत का ख्वाब ही तोड़ दिया. इसके बाद अर्शदीप सिंह का यूं थिरकना तो बनता है.

नई दिल्ली. मैनचेस्टर टेस्ट के ड्रॉ होने पर भारतीय टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी क्योंकि टीम इंडिया यहां बैकफुट पर दिख रही थी और उसके बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में साहसिक खेल दिखाकर इंग्लैंड के जबड़े से जीत को छीन लिया. मैच भले ही ड्रॉ पर खत्म हुआ हो लेकिन इससे इंग्लैंड टीम में निराशा साफ दिख रही थी क्योंकि वह मैच में फ्रंटफुट पर थी और उसके पास यहां मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने का मौका था. मैच के ड्रॉ होने पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भंगड़ा डांस करते हुए दिखे, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Advertising
Advertising

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर जब टीम इंडिया ड्रेसिंग रूम में जा रही थी तो अर्शदीप सिंह यहां नाचते हुए दिखाई दिए. उनकी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने उनके इस डांस का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पंजाब किंग्स ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अर्शदीप सिंह क्या कमाल के चरित्र (कैरेक्टर) हैं.' इस वीडियो के बैकग्राउंड में प्लेबैक सिंगर दलेर मेहंदी का सुपरहिट सॉन्ग, राजा मिय्या छड्डो यारी, चंगी नहीं है इश्क-बीमारी... हो गई तू बल्ले-बल्ले.. हो जाएगी बल्ले.. बल्ले.......

बता दें इंग्लैंड में खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई थी. पहली पारी के आधार पर भारत इंग्लैंड से 311 रनों से पिछड़ गई थी, जिससे उस पर यहां पारी की हार के साथ-साथ सीरीज गंवाने का भी खतरा मंडराता दिख रहा था. लेकिन दूसरी पारी में केएल राहुल (90), कप्तान शुभमन गिल (103), रवींद्र जडेजा (107*) और वॉशिंग्टन सुंदर (101*) की दमदार पारियों की बदौलत भारत ने न सिर्फ यहां अपनी हार को टाल दिया, जबकि सीरीज को भी हाथ से जाने से बचा लिया है. अभी सीरीज का 5वां और आखिरी टेस्ट बाकी है, जहां उसके पास मैच जीतकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराने का मौका होगा.

अर्शदीप सिंह को इस टेस्ट में डेब्यू का चांस बनता दिख रहा था लेकिन वह मैच से पहले चोटिल हो गए. उनके बाएं हाथ के अंगूठे पर प्रैक्टिस के दौरान गेंद लग गई थी, जिसके चलते वह यह टेस्ट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे. लेकिन वह टीम के साथ थे और जब भारत ने यह मैच में अपनी हार को टाल कर सीरीज को आखिरी टेस्ट तक जीवित रखा है. तो इस पर अर्शदीप सिंह की खुशियों का इजहार करते हुए डांस करते हुए दिखे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें