धर्मशाला. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ धर्मशाला में वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) का मैच खेल रही हैं. इस मैच में कीवी टीम ने भारत के सामने 274 रनों का टारगेट रखा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था और इस मैच में भारत की ओर से पहले हाफ के हीरो मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. शमी के इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने कीवी टीम को 50 ओवर में 273 रनों पर रोक दिया. वरना एक वक्त कीवी टीम 325 और 330 रनों की ओर जाती दिख रही थी.
शमी के इस शानदार प्रदर्शन ने धर्मशाला में मैच देखने आए दर्शक भी उत्साहित हो गए. उन्होंने शमी को बाउंड्री लाइन के करीब देखा तो फिर उनके स्वागत में शमी-शमी के जोरदार नारे लगाए. इस दौरान शमी ने भी हाथ हिला दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया.
यह भी पढ़ें- IND VS NZ: धर्मशाला की आउटफील्ड पर फिर उठे सवाल, रोहित शर्मा को लगी चोट
बता दें मोहम्मद शमी को इस वर्ल्ड कप में आज पहली बार खेलने का मौका मिला है, जब हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग XI से बाहर रखा गया. इससे पहले शमी जैसे स्टार गेंदबाज को प्लेइंग XI में मौका नहीं मिल रहा था, जबकि वर्ल्ड कप में उनका रिकॉर्ड बहुत शानदार है. वह वर्ल्ड कप में दूसरी बार 5 विकेट हॉल लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं.
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: इंग्लैंड को बड़ा झटका, प्रमुख तेज गेंदबाज वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
उन्होंने आज अपनी बॉलिंग की शुरुआत करते हुए अपने स्पेल की पहली ही गेंदबाज पर विकेट हासिल किया, जब उन्होंने विल यंग (17) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद उन्होंने रचिन रवींद्र को भी अपने शिकार में फंसा लिया था लेकिन रवींद्र जडेजा ने उनका एक आसान सा कैच टपका दिया. बाद में रचिन जब 75 रन बना चुके थे, तब शमी ने ही उन्हें गिल के हाथों कैच कराकर भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया.
धर्मशाला के मैदान पर मैच देखने आए भारतीय फैन्स ने शमी की इस बेहतरीन परफॉर्मेंस का जोरदार स्वागत किया है और आईसीसी ने इस शानदार पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करने के कुछ ही पलों बाद कई हजार फैन्स लाइक कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.