Video Indw Vs Pakw Harmanpreet Kaur Abuses Pakistani Player Nashra Sandhu As She Was Staring Her In Women World Cup 2025
INDw vs PAKw- VIDEO: मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भाव नहीं दे रहा भारत तो दिखाने लगी आंख फिर गाली से ही मिला जवाब
महिला ODI वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ रही थीं. इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हरमनप्रीत कौर के खिलाफ हरकत की तो फिर उसे गाली से ही जवाब मिला...
हरमनप्रीत कौर (दाएं) पाकिस्तान के खिलाफ रन दौड़ते हुए @BCCI
Women World Cup 2025- IND vs PAK: महिला वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं. भारत ने यहां उसे 88 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों की यह 12वीं भिड़ंत थी और भारत ने लगातार 12वीं बार जीत दर्ज कर स्कोरलाइन को 12-0 कर दिया है. लेकिन मैच में एक मौके पर ऐसा भी लम्हा आया, जब पाकिस्तान की गेंदबाज नशरा संधू ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को आंखें दिखा दीं. इसके बाद हरमन ने भी जवाब देने में देर नहीं लगाई और उन्होंने नशरा को गाली देकर बता दिया कि वह सिर्फ अपने काम से काम रखे. बैटिंग कैसे करनी है यह भारतीय टीम ही उसे बताएगी.
बता दें ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिला क्रिकेट में भी यह भारत की पाकिस्तान से पहली भिड़ंत है और इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के साथ पुरुष एशिया कप वाली दूरी ही बनाकर रखी. दोनों टीमों ने न तो टॉस के बाद और न ही मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे से हाथ मिलाया और न ही उनसे कोई बातचीत की. लेकिन भारतीय पारी के 22वें ओवर के बाद नशरा ने जब अपना ओवर खत्म किया तो उन्होंने इस दौरान 11 रन लुटा दिए थे. यह उनका इस मैच में तीसरा ही ओवर था.
ओवर खत्म होने के बाद नशरा यहां बैटिंग पर मौजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को घूर रही थीं. यह सिलसिला कुछ सेकंड्स तक चलता रहा तो इस पर हरमन भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने वैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से कोई बात तो नहीं की लेकिन उनके मुंह से गाली निकल गई, जो उसे सीधा जवाब था.
बता दें नशरा के इस ओवर के दौरान भारत का स्कोर 2 विकेट गंवाकर 100 रन था. इस दौरान हरमनप्रीत कौर (16*) और हरलीन देओल (29*) रन पर बैटिंग कर रही थीं. नशरा को इस ओवर में एक चौका हरलीन ने तो एक चौका हरमन ने जड़ा था. इस पर ही पाकिस्तानी खिलाड़ी ऐसे घूर रही थी, जैसे न जाने उसके खिलाफ भारत ने क्या कर दिया हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.