VIDEO: पोस्टर में लगान के भुवन बने रोहित शर्मा, विराट कोहली हंस-हंस कर लोट पोट

कोलंबो में एक फैन के हाथ में ऐसा पोस्टर था, जिसमें लगान थीम पर भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर को मोर्फ्ड किया गया है. विराट कोहली ने इसे देखा तो वह रोहित शर्मा के साथ हंस-हंस कर लोटपोट हो गए.

Published date india.com Published: August 6, 2024 8:57 AM IST
Virat Kohli and Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा @BCCI

नई दिल्ली. श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में भारत की हालत कुछ पतली है. सीरीज का पहला वनडे मैच टाई खेलने के बाद दूसरे मैच में भारत 32 रनों से हार गया और वह सीरीज में 0-1 से पीछे है. श्रीलंका के खिलाफ 27 साल (वर्ष 1997) बाद के बाद ऐसा मौका है, जब भारत उससे द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाएगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच बुधवार को खेला जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल इस वीडियो में एक फैन ने भारतीय टीम के साथ फन किया, जिसे देखकर विराट भी मचल उठे. उन्होंने इस लम्हे पर मौज लेने के लिए कप्तान रोहित को अपने पास बुलाकर वह पोस्टर दिखाया.

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोलंबो में खेले गए दूसरे वनडे मैच से पहले का है. जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए मैदान पर जाने के लिए आगे बढ़ रही थी, तब पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजर इस पोस्ट पर पढ़ी, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा को बॉलिवुड की सुपर हिट फिल्म लगान का हीरो भुवन बनाया गया था और उनके ईर्द-गिर्द बाकी टीम के खिलाड़ियों को भी मौजूदा टीम इंडिया की शक्ल दी गई.

कप्तान रोहित शर्मा का पोस्टर बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा बड़ा था, जैसा कि फिल्म लगान के पोस्टर में उसके मुख्य कलाकार आमिर खान का पोस्टर तैयार किया गया था. इस पर विराट कोहली की नजर पड़ी तो उन्होंने ड्रेसिंग रूम से बाहर आते रोहित शर्मा को जल्दी बाहर आने को कहा. इसके बाद रोहित विराट के पास आते हैं और पूछते हैं कि क्या मामला है.

इस पर विराट उन्हें दर्शक दीर्घा में फैन के हाथ में लहरा रहे इस पोस्टर को दिखाते हैं कि देख तेरी पिक्चर. जब रोहित शर्मा भी खुद को भुवन अंदाज में देखते हैं तो वह भी हंस पड़ते हैं. दोनों के साथ टीम के साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर भी दिख रहे हैं. वह भी इसे देखकर मुस्कुराने लगते हैं और विराट कोहली को अपनी हंसी ही नहीं रोक पा रहे. यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.