एशिया कप में अपनी खराब बैटिंग से जूझ रहे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. भारत के खिलाफ तो यह माना जा सकता है कि वह इसलिए भी बौखलाए हुए क्योंकि टीम इंडिया उन्हें मैदान पर कोई भाव नहीं दे रही है. न तो वह उसके खिलाड़ियों से कोई बात कर रही है और खेल के मैदान पर बॉलिंग हो या बैटिंग उसके खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ा रहा है. लेकिन वह श्रीलंका के साथ तमीज से खेल सकता था लेकिन उसके एक खिलाड़ी ने यहां भी अपनी हद पार कर दी तो लेग स्पिनर हसरंगा ने भी उसे सबक सिखाने की ठान ली.
सुपर 4 में अपना-अपना पहला मैच हारकर मंगलवार को आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेल रहे श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मैच में तब रोमांच बढ़ गया, जब खेल के पहले हाफ के बाद वनिंदु हसरंगा ने छोटा सा टोटल बचा रही अपनी टीम की वापसी करा दी. हसरंगा ने पहले फखर जमां (17) का बेहतरीन कैच लपका और इसके बाद अपनी बॉलिंग में उन्होंने सईम आयूब (2) और सलमान आगा (5) को चलता कर दिया.
They are like, Kisse Panga Le Liya 😆#hasaranga #PAKvsSL @Wanindu49 pic.twitter.com/Ue4FJN8v0u
— Aditi Joshi (@Iaditijoshi) September 23, 2025
इन तीनों मौकों पर हसरंगा ने जिस अंदाज में पाकिस्तान के ये विकेट सेलीब्रेट की वह देखने लायक थे. हसरंगा ने यहां पाकिस्तान के इन तीनों खिलाड़ियों को पाकिस्तानी गेंदबाज अबरार अहमद के स्टाइल में सेलीब्रेट कर मैदान से बाहर जाने की विदाई दी. उन्होंने अपने दोनों हाथ को बांधकर गर्दन से उन्हें बाहर चले जाने का इशारा किया. जैसा अबरार अहमद अकसर करते हैं.
इसकी वजह खास थी. इससे पहले जब श्रीलंका की टीम अपनी बैटिंग के दौरान मुश्किलों में थी तो हसरंगा (15) अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड हुए थे. इस मौके पर अबरार ने उनके विकेट का सेलीब्रेशन हसरंगा के अंदाज में ही मनाया था, जिसमें वह अपने दोनों हाथों की 3-3 उंगलियों को लपेटकर हाथों को डमरू बजाने के स्टाइल में हिलाकर विदा दे रहे थे. हसरंगा तब तो मैदान से चुपचाप लौट गए लेकिन वह फील्डिंग में आने से पहले यह तय कर चुके थे कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी.
पावरप्ले में पाकिस्तान ने धाकड़ शुरुआत करने तक छठे ओवर तक 45 रन जोड़ लिए थे. लेकिन पावरप्ले के छठे ओवर में महीश तीक्ष्णा ने अपने एक ही ओवर में साहिबजादा फरहान (24) और फखर जमां (17) को आउट कर दिया. फखर का तो हसरंगा ने शानदार कैच लपका, जो कैच ऑफ द टूर्नामेंट की श्रेणी में सबसे टॉप पर होगा. उन्होंने फखर को आउट करते ही अबरार अहमद के स्टाइल में गर्दन से चलने का इशारा कर दिया.
इसके तुरंत बाद वह बॉलिंग पर आ गए और उन्होंने अपने 2 ओवर के स्पेल में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी और उन्होंने पाकिस्तान के इन तीनों खिलाड़ियों को अबरार वाले स्टाइल में ही मैदान से विदा किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.