VIDEO: राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की आंख से छलके आंसू, टूट गया दिल

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:May 30, 2026 7:15 AM IST

दूसरे क्वालीफायर में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की दमदार पारी खेलकर टीम को 200 के पार तक ले जाने में मदद की थी, लेकिन गुजरात के बल्लेबाजों ने 215 का लक्ष्य आराम से चेज कर लिया.

Vaibhav Sooryavanshi gets Emotional: आईपीएल में शु्क्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम गुजरात टाइटन्स (GT) से हारकर बाहर हो गई. मैच के बाद रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज की आंखों में आंसू भी दिखे, जिससे उनके कई फैन्स का दिल भी टूट गया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertising
Advertising

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल्स की टीम ने 15 वर्षीय वैभव की दमदार 96 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 214 रन बनाए थे. वैभव ने 47 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों के दम पर ये रन बरसाए, लेकिन शुभमन गिल (104) की शतकीय और साई सुदर्शन (58) अर्धशतकीय पारियों ने रॉय्लस को यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया.

सूर्यवंशी इस सीजन यह सपना लेकर उतरे थे कि वह अपनी टीम को इस बार चैम्पियन बनाने में भूमिका निभाएंगे. वह इस अंदाज में खेले भी और इस वक्त इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन जैसे ही उनकी टीम क्वालीफायर 2 मैच हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हुई तो वैभव भावुक हो गई. उनकी आंखों में आंसू थे.

टीम की इस हार से सूर्यवंशी इतने दुखी थे कि जब टीम के कप्तान रियान पराग टीम की हार पर बात करने के लिए प्रेजेंटेशन पार्टी में पहुंच थे तो भी डगआउट में बैठे सूर्यवंशी निराश और भावुक दिख रहे थे और टीम का सपॉर्ट स्टाफ उनकी हौसलाअफजाई कर रहा था.

215 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स (GT) ने 8 बॉल बाकी रहते 7 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ ही उसने तीसरी बार फाइनल में एंट्री कर ली है. अब खिताब के लिए रविवार को गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़गी.

मैच के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने भी इस 15 वर्षीय बल्लेबाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मैं उनकी तारीफ शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं. 'आमूमन एक ही रास्ता होता है कि आप जाते हैं और मारना शुरू कर देते हैं. लेकिन आज उसने जो बैटिंग की उसने बता दिया वह सिर्फ आंखें बंद करके नहीं मारते हैं क्योंकि अगर ऐसा होता तो जो उन्होंने आज किया वह नहीं कर पाते. उन्होंने पिच पर रहते हुए केल्कुलेशन की और बॉल दर बॉल फोकस किया कि वह कहां खेल सकते हैं. उम्मीद करता हूं कि वह जल्दी ही भारतीय टीम में खेलें और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का लंबे समय तक हिस्सा बने रहें. '

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें