Video Virat Kohlis Team Mates Laud His 52nd Odi Hundred Some Says It Look He Become 7 Or 8 Years Younger
VIDEO: विराट कोहली के शतक पर ड्रेसिंग रूम भी झूमा, टीम के खिलाड़ी बोले- दिखी 8-9 साल पुराने विराट की झलक...
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं. वह इस फॉर्मेट में बने रहने के लिए अपनी फिटनेस और मानसिक तरोताजगी पर जमकर काम कर रहे हैं. रांची में उन्होंने शतक जमाया तो ड्रेसिंग रूमें बैठे युवा खिलाड़ी भी मचल उठे...
भारत की रन मशीन विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव है. वह भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक ही फॉर्मेट में एक्टिव हैं इस बीच घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल रहे हैं इसके बावजूद विराट अपने खेल का स्तर बरकरार रखना बखूबी जानते हैं. वह 1 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे थे. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. लेकिन कोहली एक महीने के अंतराल के बावजूद बगैर कोई अभ्यास मैच खेले कोहली अपनी फॉर्म और फिटनेस को बरकरार रखकर लौटे थे. उन्होंने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही वनडे में शतक जमा दिया. उनके इस शतक को देखक ड्रेसिंग रूम में बैठे साथी खिलाड़ी भी मचल उठे.
टीम के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा, ‘मैंने तो विराट कोहली की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था. तो उन्हें देखना हमेशा ही खास होता है. उनके इस शतक को देखकर ऐसा लगा कि वह 8-9 साल पीछे (और युवा) चले गए हैं.’
इस युवा स्पिन गेंदबाज ने कहा, ‘उन्होंने जिस अंदाज में बैटिंग की ऐसा ही बैटिंग 2017, 2018, 2019 या 2016 में खेला करते थे. उनका विश्वास देखकर अच्छा महसूस हो रहा था. वह बॉल के बखूबी मिडल कर रहे थे और बॉल उनके बैट पर लगने के बाद अच्छे से जा रहा था.’
तिलक वर्मा ने इस मौके पर उनकी बैटिंग के साथ-साथ उनकी फील्डिंग और फील्डिंग के दौरान ऊर्जावान रहने की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जिस ढंग से वह फील्डिंग के दौरान भी बिजली जैसी ऊर्जा मैदान पर बरकरार रखते हैं उसे देखना हमेशा ही लाजवाब होता है. उनकी बैटिंग देखना सौभाग्य की बात है और मैंने उनका यह शतक लाइव देखा है और उनकी इस पारी से मैंने भी बहुत कुछ सीखा है.’
इस मौके पर भारतीय टीम के सहायक कोच टेंडेस डेशकाटे ने भी कोहली के खेल की जमकर प्रशंसा की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.