Final: रविचंद्रन ने जड़ा 'स्मरणीय' शतक, शोरे की लगातार तीसरी सेंचुरी के बावजूद कर्नाटक ने 5वीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी

Vijay Hazare Trophy Final: कर्नाटक की टीम पांचवीं बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी। टीम हर बार खिताबी मुकाबले को जीतने में सफल रही है.

Published date india.com Published: January 19, 2025 7:52 AM IST
Final: रविचंद्रन ने जड़ा 'स्मरणीय' शतक, शोरे की लगातार तीसरी सेंचुरी के बावजूद कर्नाटक ने 5वीं बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी
Vijay Hazare Trophy Final Vidarbha vs Karnataka

वडोदरा: ध्रुव शोरे ने लगातार तीसरा शतक जड़ा लेकिन कर्नाटक ने स्मरण रविचंद्रन की कलात्मक शतकीय पारी की मदद से एक बड़े स्कोर वाले फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर पांचवीं बार विजय हजारे ट्रॉफी खिताब जीता. कर्नाटक की टीम पांचवीं बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी। टीम हर बार खिताबी मुकाबले को जीतने में सफल रही है.

वामहस्त बल्लेबाज स्मरण की 92 गेंद में 101 की पारी खेलने के अलावा चौथे विकेट के लिए के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज कृष्णन श्रीजीत (74 गेंद में 78 रन) के साथ 160 और पांचवें विकेट के लिए अभिनव मनोहर (42 गेंद में 79 रन) के साथ 106 की आक्रामक साझेदारी कर कर्नाटक को 50 ओवर में छह विकेट पर 348 रन तक पहुंचा दिया.

India Champions Trophy 2025 Squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, शमी-अय्यर की वापसी

लक्ष्य का पीछा करते हुए शोरे की 110 और आखिरी ओवरों में हर्ष दुबे की 30 गेंद में 63 रन की पारी के बावजूद कर्नाटक की टीम 48.2 ओवर में 312 रन पर आउट हो गयी. हर्ष ने पांच चौके और इतने ही छक्के लगाये और आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे.

क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले शोरे को दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिला. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ करुण नायर (27) के आउट होने के बाद विदर्भ का मध्यक्रम दबाव में आ गया. विदर्भ की टीम बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंची थी और टूर्नामेंट में उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की बड़ी पारियों के कारण मध्यक्रम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल सका था। फाइनल के दबाव में उसकी बल्लेबाजी बिखर गयी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, बुमराह बाहर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत के वनडे टीम में जगह के लिए करुण के नाम पर चयनकर्ताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 389.5 की औसत से 779 रन बनाये.

शोरे ने एक छोर से कुछ शानदार चौके लगाते हुए नायर के साथ 56 और अनुभवी जितेश शर्मा (34) के साथ 62 रन की साझेदारी की। विदर्भ की टीम हालांकि बीच के ओवरों में ज्यादा बाउंड्री नहीं लगा सकी जिससे दबाव बढ़ता गया.

कर्नाटक के मध्यम गति के गेंदबाज वासुकी कौशिक ने इस बड़े स्कोर वाले मैच में 10 ओवर में 47 रन पर तीन विकेट झटक कर प्रभावित किया। अभिलाष शेट्टी ने 9.2 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट लिये। जबकि प्रसिद्ध ने भी तीन विकेट लिये लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 84 रन लुटाये.

चैम्पियंस ट्रॉफी: टीम चयन से पहले सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में तिहरा शतक ठोकने वाले बैटर का किया सपोर्ट, खास उम्मीद भी जताई

शोरे को भारतीय टीम के इस गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्होंने प्रसिद्ध खिलाफ छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। शोरे ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये.

इससे पहले स्मरण ने ऑफ साइड में कुछ आकर्षक शॉट खेल कर प्रभावित किया। मनोहर ने क्रीज पर आते ही बाउंड्री की छड़ी लगा दी। उन्होंने 42 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के के साथ टीम को 350 रन के करीब पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.