Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने दिया हेल्थ अपडेट, बताया- क्या कोई डरने वाली बात!

पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली अपनी सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके एक दोस्त ने मीडिया को बताया था कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है.

Published date india.com Updated: April 17, 2026 1:24 PM IST
Vinod Kambli (File Photo PTI)
विनोद कांबली (2024 में हॉस्पिटलाइज होने के दौरान) तस्वीर: PTI (फाइल फोटो)

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में उनके एक दोस्त मार्कस कोटो (Marcus Couto) के हवाले से यह खबर सामने आई थी कि कांबली फिर से बीमार हैं और हॉस्पिटल में भर्ती है. मार्कस ने बताया था कि उसने कांबली की मदद के लिए उनके दोस्तों के साथ एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें सचिन तेंदुलकर भी जुड़े थे.

इन खबरों में दावा किया गया था कि इस पूर्व क्रिकेटर को याददाश्त और मस्तिष्क संबंधी बीमारी हैं और ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा है. जब यह खबर मीडिया में आने लगी तो विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट से भी मीडिया ने बात की. एंड्रिया ने कांबली की हेल्थ से जुड़ी इन खबरों को अफवाह करार दिया है और कहा है कि ईश्वर की कृपा से वह अच्छा महसूस कर रहे हैं.

सीनियर जर्नलिस्ट विक्की ललवानी ने जब कांबली की पत्नी से इस बारे में बात की तो उन्होंने इन खबरों को वकवास करार दिया. एंड्रिया हेविट ने कहा, ‘भगवान की कृपा से विनोद ठीक है. मैं नहीं जानती कि उनकी सेहत को लेकर कौन गलत सूचनाएं फैला रहा है.’

कांबली की पत्नी ने भले फैन्स को उनकी सेहत में सुधार भरोसा दिलाया है. वहीं कांबली के करीबी दोस्त और प्रथम श्रेणी अंपायर मार्कस कोटो (Marcus Couto) ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि इस पूर्व बल्लेबाज को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है, जिसके उनकी सेहत को लेकर फैन्स की चिंताएं बढ़ी थीं.

इससे पहले विनोद कांबली दिसंबर 2024 में जब हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे तो उन्होंने तब क्रिकेट जगत को चिंताओं में डाल दिया था. हालांकि तब 2025 में नए साल के मौके पर वह सेहत में सुधार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए थे. तब कांबली यूरिन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के चलते भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में आकृति अस्पताल में भर्ती हुए थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हाल ही में वह इस साल मार्च में तब सार्वजनिक कार्यक्रम में देखे गए थे, जब वह अंश क्रिकेट अकैडमी (Annsh Cricket Academy) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां क्रिकेट सीखने आ रहे बच्चों ने बल्ले को हवा में दिखाकर उनका स्वागत किया था. इस कार्यक्रम में कांबली काफी कमजोर दिख रहे थे और उन्हें सहारा देकर चलाया जा रहा था. हालांकि बाद में उन्होंने यहां नेट्स में टेनिस की बॉल से कुछ बॉलों पर हल्के-फुल्के शॉट्स भी लगाए और यहां उन्होंने बच्चो और अपने दोस्तो से बात भी की.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.