विनोद कांबली को अस्पताल से मिली छुट्टी, टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पहुंचे घर

पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली को नए साल के दिन हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई. वह टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर हाथ में बल्ला थामे अपने घर पहुंचे.

Written by: Arun Kumar
Published: January 2, 2025, 11:14 AM IST

मुंबई. टीम इंडिया के पू्र्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) की सेहत में काफी सुधार हुआ है और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है. बुधवार नई साल के दिन कांबली घर जाने से पहले हॉस्पिटल में काफी खुश नजर आए और वह भारतीय टीम की नीली जर्सी और नीली कैप पहनकर हॉस्पिटल से बाहर निकलकर गाड़ी में सवार होकर घर को निकल गए. इस बीच उनके कुछ वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें कांबली हॉस्पिटल की लॉबी में बल्ला पकड़कर टेनिस की गेंद के कुछ अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं.

बता दें आगामी 18 जनवरी को अपना 53वां बर्थडे मनाने वाले कांबली को यूरिन इन्फेक्शन और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत के बाद 21 दिसंबर को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कई तरह की मेडिकल टेस्ट के बाद उनके दिमाग में थक्के का पता चला. इसके बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल से ठाणे में शिफ्ट कर दिया गया.

कांबली को पहले आईसीयू में भर्ती किया गया था फिर उनकी सेहत में सुधार के बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया. यहां डॉक्टर विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया. उनकी सेहत में स्थिरता और सुधार को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी.

बता दें इससे पहले कांबली तब सुर्खियों में छाए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां वह फुटपाथ पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और दो लोगों ने उन्हें कंधे पर झुलाकर उन्हें बेंच पर बिठाने में मदद की थी. इसके कुछ रोज बाद वह अपने कोच रमाकांत आचरेकर की याद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे, जहां वह सचिन तेंदुलकर से मिलकर भावुक हो गए.

इसके बाद सोशल मीडिया पर कांबली की बिगड़ी हालत के प्रति फैन्स ने चिंताएं दिखाईं और इस बीच उनके साथ खेल चुके कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी मदद की कोशिशें कीं. इस बीच कांबली का स्वास्थ्य और भी गिर गया और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा. अब फैन्स को उनकी सेहत में पूर्ण सुधार की आस है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.