विराट कोहली ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Written By: Ezaz Ahmad Updated by: Ezaz Ahmad
Updated Date:April 16, 2023 1:33 PM IST

virat kohli records in IPL: अपनी इस पारी के दम पर कोहली अब इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सीजन में वह 4 मैचों में अब तक 214 रन बना चुके हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें सीजन में विराट कोहली का बल्ला हल्ला मचा रहा है. कोहली ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनकी इस पारी दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीजन के 20वें मैच में दिल्ली को 23 रन से हरा दिया.

Advertising
Advertising

34 साल के कोहली ने दिल्ली के खिलाफ 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और आईपीएल 2023 का तीसरा अर्धशतक लगाने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया. किंग कोहली ने 34 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के के सहारे 50 रनों की पारी खेली.

अपनी इस पारी के दम पर कोहली अब इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सीजन में वह 4 मैचों में अब तक 214 रन बना चुके हैं.

IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि

दिल्ली के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद किंग कोहली ने आईपीएल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. कोहली के बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल में 2500 रन हो गए हैं. आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी किसी एक वेन्यू पर यह सबसे ज्यादा रन हैं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोहली ने आईपीएल में 2539 रन बना दिए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2023 में यह लगातार पांचवीं हार है. इस सीजन में टीम का अब तक जीत का खाता नहीं खुला है.

दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस हार के बाद कहा, '' हमने शुरुआत में ही कई विकेट गंवा दिए. हमें बढ़िया साझेदारी की आवश्यकता थी लेकिन हम वह नहीं कर पाए. साथ ही सिराज ने जिस तरह से गेंदबाजी की, वह काफी अच्छा था. हमने गेंदबाज़ी में और फील्डिंग में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया. हालांकि हमें अपने बल्लेबाजी पर काफी काम करना होगा.''

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें