
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
भारतीय क्रिकेट में इन सीरीज दर सीरीज यह सवाल बड़ा होता जा रहा है कि क्या टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे? दोनों ही खिलाड़ियों ने बारी-बारी टी20I और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि उन्होंने वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. दोनों बल्लेबाजों ने ICC टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की शुरुआत से पहले तब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जब भारतीय चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन करना था. इसके बाद भारत ने अब तक 6 वनडे मैच खेले हैं.
रोहित शर्मा ने इन 6 पारियों में 1 शतक और 3 हाफ सेंचुरी अपने नाम करते हुए कुल 348 रन बनाए हैं. वहीं विराट कोहली ने इस दौरान दो शतक और दो हाफ सेंचुरी अपने नाम की हैं. इनमें से दो बार वह नाबाद रहे हैं. उन्होंने कुल 466 रन बनाए हैं. इसके बावजूद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी के मुखिया अजीत अगरकर चाहते हैं कि दोनों स्टार खिलाड़ी अपनी फॉर्म और फिटनेस बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में भी खेलना शुरू करें.
हालांकि इस आइडिया को भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर और पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ खारिज करते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों मंझे हुए और अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऐसे में उनके साथ टीम में अगल व्यवहार होना चाहिए. उन्हें घरेलू क्रिकेट में न खेलने की छूट होनी चाहिए. बांगड़ मैच प्रसारणकर्ता जियो हॉटस्टार पर बात कर रहे थे.
इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘वे अब दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, तो यह स्वभाविक है कि वे एक-दो सेशन का अभ्यास करके ही वापस एक्शन में दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने यह बहुत बार किया है. उन्हें इतने मैच खेलने की जरूरत नहीं है, जितने मैच युवा खिलाड़ियों को खेलने चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘जब एक बार वे वहां हैं और फिट और रनों के भूखे हैं तो फिर आप इस स्तर के खिलाड़ियों को चाहते हैं. लेकिन आपको उन्हें कुछ अलग ढंग से ट्रीट करना होगा और उन्हें समय देना होगा. जब एक बार वे लय में होते हैं तो आपको अंतर दिखता है. उनकी मौजूदगी से ही ड्रेसिंग रूम का माहौल भी बदला होता है.’
बांगड़ ने कहा, ‘टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद, उन्होंने लड़कों से निश्चित ही बात की होगी. उन्होंने चीजों को पीछ रखकर आजादी और दबदबे के साथ खेलने की बात कहकर पूरी टीम को सर्वोच्च भरोसा दिलाने में मदद की होगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.