विराट कोहली और रोहित शर्मा का टीम इंडिया में नहीं हो रहा सम्मान, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद संन्यास पक्का: पूर्व क्रिकेटर

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वह सीनियर खिलाड़ियों को मौजूदा भारतीय टीम में नहीं चाहते हैं. खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम में सम्मान नहीं हो रहा है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरा विराट और रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल दौरा होगा.

Published date india.com Published: October 8, 2025 1:22 PM IST
Virat Kohli Rohit Sharma
विराट कोहली और रोहित शर्मा @BCCI/x

भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी मानते हैं कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से ठीक पहले विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह टीम में सम्मान नहीं मिलना था. इससे आहत होकर उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. विराट टीम के मौजूदा सेटअप में खुद के लिए वैसा सम्मान नहीं देख रहे थे, जैसा एक सीनियर खिलाड़ी को मिलना चाहिए. बंगाल के इस पूर्व कप्तान को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित शर्मा भी इसी वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. क्योंकि उनके साथ भी यही व्यवहार हो रहा है और इसी के चलते उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है.

मनोज तिवारी मानते हैं कि फिलहाल भारतीय वनडे टीम का कप्तान बदलने की कोई जरूरत नहीं थी क्योंकि मुंबई के इस बल्लेबाज के नेतृत्व में टीम शानदार परफॉर्म कर रही थी.रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता, जबकि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भी जीता था.तिवारी ने यहां टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर उनकी उनकी सपॉर्टिंग स्टाफ की टीम पर यह भी गंभीर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि मौजूदा भारतीय टीम में ज्यादा सीनियर हों ताकि टीम की डिसीजन मेकिंग में उनका प्रभाव ज्यादा से ज्यादा बन सके. मनोज तिवारी क्रिकेट वेबसाइट क्रिक ट्रेकर को दिए इंटरव्यू में यह बात कही.

तिवारी ने कहा, ‘विराट कोहली ने भी इसलिए ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था. वरना वह पहले ही इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए मन बना चुके थे. लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम में जो वातावरण और जो परिस्थितियां बनीं उसने उन्हें अनिच्छुक बना दिया. जब किसी खिलाड़ी को चाहे वह कितना भी बड़ा हो यह अहसास होता है कि उसका सम्मान और उसकी जरूरत नहीं बची है तो उसके आत्मसम्मान और स्वाभिमान वाले खिलाड़ी फिर कभी उससे समझौता नहीं कर सकते.’

उन्होंने कहा, ‘इसलिए विराट ने इंग्लैंड दौरे से पहले खुद को टेस्ट से अलग कर लिया. उन्होंने यह कदम निराश होकर नहीं बल्कि आत्मसम्मान के लिए उठाया. और अगर चीजें ऐसे ही चलती रहीं तो मैं इमानदारी से कहता हूं कि रोहित शर्मा भी वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेकर अलग हो जाएंगे. इसलिए नहीं क्योंकि वह ऐसा चाहते हैं बल्कि इसलिए कोई भी महान खिलाड़ी खुद के लिए सम्मान नहीं दिखने पर उससे अलग होना ही चाहेगा.’

इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, जब टीम का प्रदर्शन शानदार था, नतीजे आ रहे थे तो फिर इस बदलाव की ज़रूरत क्या थी? विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया है, उसके बाद अगर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है तो यह सीधा-सीधा अनादर है. मुझे सच में लगता है कि ये दोनों खिलाड़ी बहुत ही जल्दी अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. शायद ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद ही.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.