Virat Kohli And The Many Records He Might Break In 2024
साल 2024 में विराट कोहली तोड़ सकते ये टॉप-7 रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान भी खतरे में
Virat Kohli: 2023 में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद किंग कोहली के निशाने पर अब इस साल भी कई रिकॉर्ड हैं. इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी दर्ज हैं.
नई दिल्ली: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए साल 2024 का काफी अहम रहने वाला है. 2023 में कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद किंग कोहली के निशाने पर अब इस साल भी कई रिकॉर्ड हैं. इनमें से कुछ रिकॉर्ड तो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भी दर्ज हैं. कोहली पिछले साल दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जिसमें उन्होंने 35 मैचों में आठ शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 2048 रन बनाए.
वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम किया. साल 2024 में विराट के निशाने पर अब ये टॉप-7 रिकॉर्ड हैं. आइये आपको उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिसे वह तोड़ सकते हैं.
1 – कोहली वनडे में सबसे तेज 14000 रन के आंकड़े को पार करने के करीब हैं. इसके लिए उन्हें 152 रनों की और दरकार है. कोहली ने 292 मैचों में 13848 रन बनाए हैं. सचिन ने 350 मैचों में उपलब्धि हासिल की थी.
2- कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल 21 रन दूर हैं. साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ 4000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से सिर्फ 30 रन दूर हैं.
3 – विराट टी20 क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल 35 रन पीछे हैं. वह टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उनसे आगे अभी वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड हैं.
4- कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से केवल एक शतक दूर हैं. इस लिस्ट में कोहली और सचिन 9-9 शतक के साथ बराबरी पर हैं.
Add India.com as a Preferred Source
5- विराट घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने से पांच शतक दूर हैं. अभी यह रिकॉर्ड सचिन के नाम हैं, जिन्होंने घरेलू मैदान पर 42 शतक बनाए.
6- वेस्टइंडीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए कोहली को 322 रनों की जरूरत है. अभी राहुल द्रविड़ 1919 रनों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं.
7- विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से 383 रन पीछे हैं. सचिन तेंदुलकर 820 रनों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.