Virat Kohli Becames The 1st Player To Hit Eight 50scores In A World Cup Edition
Virat Kohli ने रचा इतिहास, World Cup में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Most 50+ Scores in World Cup Edition: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला सेमीफाइनल आज मुंबई में खेला जा रहा है. इस मैच में 117 रनों की पारी खेल वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट ने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
IND vs NZ World Cup 2023 Semi Final: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच आज यानी के बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है. विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते ही इतिहास रच दिया. उनका टूर्नामेंट में यह आठवां छठा अर्धशतक है. कोहली इसके साथ ही वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर (Most 50+ Scores in World Cup Edition) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट ने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया. कोहली ने 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र के ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया. उनका इस वर्ल्ड कप में यह आठवां 50 प्लस स्कोर है. विराट से पहले सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में सात बार 50 प्लस का स्कोर किया था. सचिन के अलावा
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 वर्ल्ड कप में सात बार 50 प्लस का स्कोर किया था.
2019 वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने छह बार यह कारनामा किया था. टूर्नामेंट के उसी संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने छह बार 50 प्लस का स्कोर किया था.
वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज (Most 50+ Scores in Single World Cup)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.