'उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं', बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी; एक्स पर दी प्रतिक्रिया

Written By: Bhaskar Tiwari Updated by: Bhaskar Tiwari
Updated Date:September 3, 2025 1:13 PM IST

Virat Kohli Broke His Silence on Bengaluru Stampede: विराट कोहली ने बेंगलुरु भगदड़ के 3 महीने के बाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के बाद 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला खिताब जीता. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. जिसमें भगदड़ मचने की वजह से 11 फैंस ने अपनी जान गंवा दी थी. इस मामले को महीनों बीत गए हैं. अब स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बेंगलुरु भगदड़ पर बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है.

Advertising
Advertising

बेंगलुरु भगदड़ पर क्या बोले विराट कोहली

विराट कोहली के बयान को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया है. जिसमें कोहली ने कहा कि जिंदगी में कुछ भी आपको 4 जून जैसे दिल टूटने के लिए तैयार नहीं करता. जो हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था. वह एक दुखद घटना में बदल गया.

उन्होंने आगे कहा कि मैं उन लोगों के परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं. जिन्हें हमने खो दिया. उन फैंस के बारे में सोच रहा हूं. जो घायल हुए. आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है. हम साथ मिलकर सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे.

भगदड़ में 11 लोगों ने गंवाई थी जान

बेंगलुरु में हुए भगदड़ में 11 फैंस ने जान गंवाई थी. वहीं 33 लोग बुरी तरह से घायल हुए. जान गंवाने वाले लोगों को आरसीबी केयर्स के तरफ से 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है. वहीं इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे. घटना के बाद से अब तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. महिला वनडे विश्व कप 2025 के कुछ मुकाबले यहां खेले जाने थे. लेकिन अब उन्हें मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें