'एक बिहारी सब पर भारी', विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से इस अंदाज में की मुलाकात- VIDEO वायरल
भारतीय क्रिकेट की रन मशीन विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से खास अंदाज में मुलाकात की. उन्होंने इस मौके पर सूर्यवंशी को काम के टिप्स भी दिए.
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी बात करते हुए, तस्वीर: RCB के X हैंडल पर पोस्ट वीडियो से ग्रैब
Virat Kohli Chat To Vaibhav Sooryavanshi Video Goes Viral: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बैक-टू-बैक दो बार चैम्पियन बनाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम को कामयाबी मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से भी खास मुलाकात की. इस दौरान कोहली ने वैभव को क्रिकेट में कामयाब होने के लिए खास संदेश भी दिया. उनकी टीम RCB ने इस मुलाकात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
15 वर्षीय वैभव इस आईपीएल में अपनी खास छाप छोड़कर फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद में पहुंचे थे. उनकी टीम यहां फाइनल में तो को कदम रखने से चूक गई थी लेकिन वैभव ने इस सीजन आईपीएल के 5 बड़े खिताब अपने नाम किए. वह सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर और सुपर सिक्सेज ऑफ द सीजन का अवॉर्ड अपने नाम किया.
वैभव इन अवॉर्ड्स को रिसीव करने के लिए यहां पहुंचे थे. फाइनल मैच के बाद जब अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हो रहा था. इस दौरान कोहली और भारतीय क्रिकेट के फ्यूचर वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई. कोहली ने इस युवा बल्लेबाज से छोटी सी मुलाकात में जो जोश भर दिया वह काबिले-तारीफ है.
विराट कोहली ने इस युवा बल्लेबाज को कामयाबी का वही मंत्र दिया, जिस वह खुद सालों से फॉलो करते आ रहे हैं. उन्होंने वैभव को दो टूक कहा कि बाहर होने वाली बातों पर कभी ध्यान नहीं देना है. हमेशा याद रखना है, 'एक बिहारी सब पर भारी, फिर खत्म खेल.'
विराट ने कहा, 'यहां से ऊपर जाना है. जो हुआ है वो अच्छी मेहनत की वजह से, विश्वास की वजह से हुआ है. अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है.. (नहीं सुनना है). एक बिहारी सब पे भारी, फिर खत्म गेम.'
यह वीडियो जैसे ही RCB ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया, फैन्स ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया. फैन्स इन दोनों स्टार की हुई इस बातचीत पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. फैन्स यहां कोहली के जेश्चर की तारीफ कर रहे हैं, जो नन्हें वैभव को बेखौफ और बेपरवाह होकर खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें