Virat Kohli ने IPL के एक और रिकॉर्ड पर लिखा अपना नाम, दूर-दूर तक नहीं कोई दूसरा बल्लेबाज

IPL के एलिमिनेटर मैच में विराट कोहली ने 33 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने IPL करियर में 8000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया.

Written by: Arun Kumar
Updated: May 22, 2024, 10:21 PM IST

अहमदाबाद. भारत की रन रिकॉर्ड मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) ने बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेले जा रहे एलिमिनेटर मैच में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली. विराट कोहली ने यहां IPL में सबसे पहले 8000 रन बनाने का कारनामा अपने नाम कर लिया. वह पहले से ही इस लीग में 7000 रन बनाने वाले भी इकलौते बल्लेबाज हैं. बुधवार को वह राजस्थान के खिलाफ 24 बॉल में 33 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था.

विराट कोहली ने IPL करियर के 252वें मैच में यह मुकाम हासिल किया. इस मैच से पहले वह 8000 रन के आंकड़े से 29 रन दूर थे. विराट ने संदीप शर्मा को मिडऑन पर चौका जड़कर 8000 रनों का आंकड़ा छुआ. हालांकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट अपनी इस पारी को ज्यादा आगे नहीं ले पाए और उन्होंने 8000 रन पर पहुंचने के बाद 4 रन और जोड़े और वह स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हो गए.

कोहली ने 252 मैचों की 244 पारियों में यह मुकाम अपने नाम किया है. उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा 8 शतक और 55 हाफ सेंचुरी अपने नाम किए हैं. वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ इस लीग में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भी बल्लेबाज हैं.

इस लीग में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 2 बल्लेबाज की बात करें तो वह शिखर धवन हैं, जो अभी तक 7000 रन के आंकड़े से भी दूर हैं. धवन के नाम इस लीग में 6769 रन दर्ज हैं. वह शुरुआती 5 मैच खेलकर चोटिल हो गए और इस लीग में पूरा सीजन नहीं खेल पाए. वरना वह इस सीजन 7000 रन के आंकड़े को छू सकते थे. फिलहाल वह 231 रन दूर हैं. धवन ने 222 मैचों में 2 शतक और 51 हाफ सेंचुरी की बदौलत ये स्कोर बनाया है.

इस लीग में 6000 या इससे ज्यादा रन बनाने वाले 4 ही बल्लेबाज हैं. विराट और शिखर के अलावा रोहित शर्मा (6628) और डेविड वॉर्नर (6565) रन बना चुके हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.