टेस्ट से संन्यास- विराट कोहली के मन की आवाज नहीं था यह फैसला, उन्हें मजबूर किया: पूर्व क्रिकेटर का आरोप

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली की इसलिए आलोचना की थी कि उन्होंने टेस्ट से संन्यास और वनडे में खुद को एक्टिव रख आसान रास्ता चुना है.

Published date india.com Updated: January 23, 2026 9:30 PM IST
Virat Kohli vs NZ
विराट कोहली @BCCI/x

Manoj Tiwary on Virat Kohli Test Retirement: एशेज सीरीज के दौरान जब जो रूट (Joe Root) ऑस्ट्रलिया के खिलाफ शतक जमा रहे थे तो भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में खूब में मिस किया. मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली की तुलना दुनिया के फेब 4 से होती है और फेब 4 में अब कोहली को छोड़कर जो रूट (ENG), स्टीव स्मिथ (AUS) और केन विलियमसन (NZ) बाकी 3 अभी भी रहे हैं, जबकि कोहली टेस्ट से संन्यास लेकर सिर्फ वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं. मांजरेकर ने इस स्टार बल्लेबाज पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को मुश्किल फॉर्मेट को छोड़कर आसान फॉर्मेट (वनडे) में खुद को एक्टिव रखा है. मांजरेकर ने माना कि विराट ने लाल गेंद फॉर्मेट छोड़ने में जल्दबाजी कर दी.

मांजरेकर के इस बयान पर भारत के ही एक अन्य पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली ने अगर टेस्ट से संन्यास अपने दिल की आवाज पर नहीं लिया. उनसे इस फॉर्मेट में संन्यास दिलवाया गया है. तिवारी हाल ही में इनसाइडस्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में चर्चा के लिए आए थे. इस मौके पर तिवारी से संजय मांजरेकर के बयान पर राय मांगी गई थी. इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी (संजय मांजरेकर) बातों से सहमत नहीं हूं कोहली को संन्यास के लिए मजबूर होना पड़ा.’

40 वर्षीय तिवारी ने कहा, ‘ऐसा माहौल बना दिया गया कि उन्हें टेस्ट फॉर्मेट से ही संन्यास लेना पड़ा. वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो खुद इस पर फैसला करें कि उन्हें कब छोड़ना है. हां संन्यास का फैसला उनके मुंह से जरूर निकला. लेकिन सभी जानते हैं कि पर्दे के पीछे असल में कहानी क्या थी.’

इस मौके पर इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘सभी तथ्यों को जोड़कर आप यह निष्कर्ष निकाल सकेत हैं कि उन्होंने मुश्किल फॉर्मेट को छोड़कर आसान राह चुनी लेकिन मैं मांजरेकर की बातों से सहमत नहीं हूं.’

बता दें विराट कोहली ने बीते साल IPL 2025 में खेलते हुए 12 मई को अपने टेस्ट करियर से संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था. भारतीय चयनकर्ताओं को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम का चयन करना था और कोहली ने इस चयन से पहले अपने संन्यास की खबर से भारतीय खेल प्रेमियों का दिल तोड़ दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के साथ ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. अब वह भारत के लिए एकमात्र वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.