PHOTO: 'किंग' कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक... सवाई मानसिंह स्टेडियम में फिर घुसा फैन, विराट को लगाया गले

Virat Kohli Fan Breaches IPL Security: यह पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली से मिलने के लिए किसी फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: April 7, 2024, 9:50 AM IST

Virat Kohli Fan Breaches IPL Security: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और इसका मिसाल उस समय देखने को मिला जब शनिवार रात को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 के मैच के दौरान एक फैन मैदान के अंदर घुस गया और विराट कोहली को गले लगा लिया. यह पहली बार नहीं है जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज कोहली से मिलने के लिए किसी फैन ने सुरक्षा घेरे को तोड़ा है. मैच के दौरान कोहली फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान एक फैन उनके पास आ पहुंचा.

कोहली के पास पहुंचते ही वह उनसे गले जा मिला. सोशल मीडिया पर किंग कोहली और फैन के बीच यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. विराट से गला मिलने के बाद सिक्योरिटी मैदान पर पहुंचा और फिर वहां से उस फैन को मैदान से बाहर निकालने में सफल रहा. उस फैन ने आरसीबी की जर्सी पहनी हुई थी और उसकी जर्सी के पीछे विराट कोहली का नाम और जर्सी नंबर-18 लिखा हुआ था.

IPL इतिहास का सबसे धीमा शतक…फैंस ने विराट कोहली को बुरी तरह किया ट्रोल, शेयर किए मजेदार मीम्स

आईपीएल 2024 में यह तीसरी बार हुआ है जब मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है. इससे पहले, 1 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान भी एक दर्शक मैदान में घुस गया था और वह रोहित शर्मा तथा ईशान किशन के जा पहुंचा था. इसके बाद सिक्योरिटी ने उसे पकड़कर मैदान से बाहर किया था.

उससे पहले, 25 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में सुरक्षा की धज्जियां उड़ाई गई थी, जब विराट कोहली से मिलने के लिए एक फैन अचानक से उसके पास आ पहुंचा था. कोहली उस समय बल्लेबाजी कर रहा था और वो फैन सीधे उनके पास जा पहुंचा और कोहली के पैरों में जा गिरा था. इसके सिक्योरिटी उसे पकड़कर बाहर ले गया था.

IPL 2024: ‘शर्मनाक’ शतक के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कीर्तिमान बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

कोहली ने जड़ा आईपीएल का 8वां शतक

कोहली ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड 8वां शतक लगाया. उन्होंने नांद्रे बर्गर की गेंद पर एक रन लेकर 67 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. लेकिन उनका यह शतक आईपीएल का सबसे धीमा शतक था. विराट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड है. आईपीएल 2024 में किसी भी बल्लेबाज का यह पहला शतक है. कोहली ने 72 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाए.

कोहली के अब आईपीएल में 7500 रन भी पूरे हो गए हैं. वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल 2024 में अब विराट के नाम पांच मैचों में 105.33 की औसत से 316 रन हो गए हैं. लीग के 17वें सीजन में आरसीबी को अपना अगला मैच 11 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.