लखनऊ की शर्मनाक हार पर विराट कोहली के फैंस ने नवीन उल-हक और LSG को किया ट्रोल, मीम्स की हुई बारिश

Virat Kohli Fans Trolled Naveen-ul-Haq And LSG: लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली के फैंस ने तेज गेंदबाज नवीन उल-हक और LSG की टीम को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. नवीन उल-हक और LSG की टीम को लेकर अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश होने लगी है.

Published date india.com Updated: May 25, 2023 12:42 AM IST
लखनऊ की शर्मनाक हार पर विराट कोहली के फैंस ने नवीन उल-हक और LSG को किया ट्रोल, मीम्स की हुई बारिश
Virat Kohli Fans Trolled Naveen-ul-Haq And LSG

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली के फैंस ने तेज गेंदबाज नवीन उल-हक और LSG की टीम को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है. नवीन उल-हक और LSG की टीम को लेकर अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बारिश होने लगी है.

दरअसल, विराट कोहली से विवाद के बाद लखनऊ सुपरजांयट्स के गेंदबाज नवीन उल हक भारतीय फैंस के निशाने पर है. सोशल मीडिया पर इस गेंदबाज को भारतीय फैंस अक्सर ट्रोल करते नजर आते है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी नवीन उल हक को फील्डिंग के दौरान भारतीय फैंस ने चिढ़ाने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ की 81 रनों से करारी हार के बाद नवीन उल हक सोशल मीडिया पर और ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. RCB फैंस नवीन के मजे लेते हुए मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं.

नवीन उल हक के फोटोज आम के साथ काफी शेयर किए जा रहे हैं. एक मैच में जब कोहली जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे तो नवीन उल हक ने आम के फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किये थे जिसे RCB के पूर्व कप्तान से जोड़कर देखा गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लखनऊ की हार के बाद RCB फैंस नवीन को ही नहीं बल्कि LSG के मेंटॉर गौतम गंभीर को भी सोशल मीडिया पर निशाना बना रहे हैं. बता दें, 1 मई को खेले गए मुकाबले में विराट कोहली की नवीन उल हक के साथ-साथ गंभीर से भी जमकर बहस हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.