RCB की जीत पर भावुक हुए विराट कोहली, पोस्ट में लिखा है- 'हमने दोबारा कर दिखाया…'
विराट कोहली की टीम आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. अब उन्होंने एक भावुक पोस्ट किया है.
Photo Credit: @imVkohli/X.com
Virat Kohli: आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीत के होरो रहे. आरसीबी के सफलतापूर्वक खिताब का बचाव करने के बाद कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखा. अब उनके इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं.
विराट का पोस्ट
कोहली ने एक्स पर लिखा: "हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था कि क्या हम लगातार दो बार खिताब जीत सकते हैं? और हमने दोबारा कर दिखाया." खिताबी मुकाबले में कोहली का बल्ला खूब गरजा. विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े. कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया. विराट ने अपने पचास रन महज 25 गेंदों में पूरे किए.
एक्स पर देखिए वायरल पोस्ट:
सबसे तेज फिफ्टी
विराट ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए. अपनी इस पारी में विराट ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, टिम डेविड ने 17 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया. इससे पहले, आरसीबी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 155 रनों के स्कोर पर रोका. आरसीबी की ओर से रसिख सलाम ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 27 रन खर्च करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट निकाले. जोश हेजलवुड भी 2 विकेट चटकाने में सफल रहे.
आरसीबी ने बनाया रिकॉर्ड
आरसीबी खिताब का बचाव करने वाली आईपीएल इतिहास की महज तीसरी टीम बन गई है. आरसीबी से पहले यह उपलब्धि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हासिल की है. (इनपुट: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें