भारत ने मीरपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली. बांग्लादेश भले ही मैच हार गया, लेकिन उसके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया. 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक समय तक 74 रन के स्कोर पर ही अपने 7 विकेट खो दिए. लेकिन इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने 8वें विकेट के लिए 71 रन जोड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी.
बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया. मीरपुर टेस्ट की दूसरी इनिंग में मिराज ने पांच विकेट हासिल किए और वह एक समय अपनी टीम को जीत के करीब ले आए थे. मिराज ने इसी इनिंग में विराट कोहली को भी अपना शिकार बनाया. टेस्ट सीरीज के समापन के बाद कोहली ने मेहदी हसन मिराज को स्पेशल गिफ्ट दिया है.
विराट ने मैच के बाद मेहदी को टीम इंडिया वाली अपनी जर्सी गिफ्ट की. मेहदी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने फेसबुक पर विराट के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज कोहली उन्हें अपनी टीशर्ट गिफ्ट कर रहे हैं. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ” महान क्रिकेटर से मिला एक खास तोहफा.”
दो मैचों की सीरीज में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से मात दी है. चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 188 रन से जीत मिली थी, वहीं दूसरे टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया. मेहदी हसन मिराज ने वनडे क्रिकेट की फॉर्म को टेस्ट क्रिकेट में भी जारी रखा और शानदार प्रदर्शन किया.
25 साल के मेहदी हसन मिराज ने बांग्लादेश के लिए अब तक 37 टेस्ट, 67 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले हैं. 37 टेस्ट में उनके नाम 1142 रन और 146 विकेट है. वहीं 67 वनडे में उन्होंने 756 रन बनाए हैं और 79 विकेट हासिल किए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.