
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
चेन्नई: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है. मेजबान भारत 08 अक्टूबर को चेन्नई में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप (IND vs AUS World Cup 2023) में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने गुरुवार को अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक फैन का दिन बना दिया. कोहली का ऑटोग्राफ लेने के लिए फैन चेन्नई में टीम होटल के पास मौजूद था और विराट ने इस फैन को निराश नहीं किया.
सोशल मीडिया पर विराट का दिल जीत लेने वाला एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में, कोहली को भारत की नई ट्रेनिंग किट पहने हुए देखा जा सकता है. इसमें चेन्नई के एक क्रिकेट फैन श्रीनिवासन, अपने हाथों में कोहली का तस्वीर ले रखा है, जिस पर भारतीय स्टार बल्लेबाज अपना ऑटोग्राफ देते हुए नजर आर रहे हैं. वास्तव में, इस पल ने लकी फैन का दिन बना दिया.
श्रीनिवासन ने कोहली के साथ फोटो लेने के बाद एएनआई से बातचीत में कहा, “मैं क्रिकेट विश्व कप के टिकट खरीदने के लिए यहां आया था…आखिरकार, मेरी मुलाकात विराट कोहली से हो गई. वह सीधे मेरे पास आए और मुझसे पूछा – क्या आप चाहते हैं कि मैं इस पर अपना ऑटोग्राफ दूं… मैं हैरान था. यह वास्तव में, मेरे लिए सपना सच होने जैसा था. इसके बाद उन्होंने मेरे साथ फोटो भी ली. वह बहुत दयालु हैं.”
#WATCH | Tamil Nadu: “I came here to buy the tickets for the Cricket World Cup…Eventually, I met Virat Kholi & he came right to me and asked me – you want me to sign on this… I was super anxious… It was a dream come true moment. We took photographs. He was super kind…,”… pic.twitter.com/xX2ROaH5vR
— ANI (@ANI) October 5, 2023
भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही चेन्नई पहुंच गई थी जबकि कोहली निजी कारणों से बाद में टीम से जुड़े हैं. कोहली ने गुरुवार को चेन्नई में नेट्स पर जमकर अभ्यास किया और दो घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी की. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली का सेशन इतना शानदार था कि इसे अतिरिक्त 45 मिनट तक के लिए बढ़ा दिया गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.